ब्रह्मा मंदिर के दर्शन व दरगाह में जियारत कर बोलीं मैडम राजे- निराश न हों कार्यकर्ता, फिर बनाएंगे सरकार

'निराश होने की जरूरत नहीं है, अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिल्ली में मोदी और राजस्थान में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार', मैडम राजे की देवदर्शन यात्रा आज पहुंची भीलवाड़ा से अजमेर, पीएम मोदी की तारीफ की, कहा- बड़े पद पर पहुंचने के बाद बीजेपी का कार्यकर्ता हो जाता है और भी विनम्र, रासा सिंह रावत और पूर्व मंत्री देवनानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारजनों को बंधाया ढांढस

'अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा'
'अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा'

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा का आज चौथा दिन है. मैडम राजे ने आज अजमेर के पुष्करराज में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए तो अजमेर दरगाह में जियारत भी की. साथ ही दिवंगतों को श्रद्धांजलि और संवेदना जताने का दौर आज भी जारी रहा. इस दौरान अजमेर में मैडम राजे का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ. मैडम ने कई जनसभाओं को भी संबोधित किया. इस दौरान मैडम राजे ने कहा कि, ‘असफलता में ही सफलता का रास्ता है, हार और जीत सिक्के के दो पहलू है. कार्यकर्ता निराश ना हों, अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा‘. मैडम राजे ने आज फिर प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में मोदी जी और राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया.

ब्रह्मा मंदिर के किए दर्शन, दरगाह में की जियारत
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को अपने देवदर्शन यात्रा के तहत आज अजमेर के पुष्कर पहुंचीं. सबसे पहले पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की. ब्रह्मा मंदिर के पट डेढ़ बजे बंद कर दिए जाते हैं जो तीन बजे तक बंद रहते है. लेकिन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंचीं मैडम राजे के लिए पट खोले रखे गए. यहां पर राजे ने पूजा अर्चना की. इसके बाद मैडम राजे अजमेर दरगाह पहुंचीं और जियारत की. दरगाह में खादिमों के ओर से उनका स्वागत किया गया.

यह भी पढ़ें- क्या ढह जाएगा बसपा का अभेद किला? हाथी से उतरे शाह आलम तो मायावती बोलीं- लड़की का मामला है

बिना स्वार्थ के लिए संगठन के लिए काम करता है भाजपा कार्यकर्ता- मैडम राजे

इससे पहले मैडम राजे ने कहा कि, ‘असली भाजपा का कार्यकर्ता भी वही होता है जो बिना स्वार्थ संगठन के लिए काम करे और अपने आपको कार्यकर्ता कहलाने में ही अपना गौरव समझे. भाजपा के कार्यकर्ता की साख भी यही है. चाहे वह कितने ही बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाए, आजन्म कार्यकर्ता ही कहलाना पसंद करता है. उसे कभी अपने बड़े पद का अभिमान नहीं होता’. मैडम राजे ने पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘बड़े पद पर पहुंचने के बाद बीजेपी का कार्यकर्ता और भी विनम्र हो जाता है, जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी‘.

‘कार्यकर्ता निराश ना हों, प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे भाजपा सरकार’

मैडम राजे ने कहा कि, ‘हमारा कार्यकर्ता बिना किसी दिखावे के, बिना किसी डिमोस्ट्रेशन के चुपचाप संगठन का काम करता रहता है. उसके लिए परिवार से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा राष्ट्र होता है. कोई कार्यकर्ता यदि ऐसा नहीं कर रहा, तो समझो वो भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है‘. मैडम राजे ने आज फिर कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए दोहराया कि, ‘कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम प्रचंड बहुमत के साथ देश में मोदी जी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेंगे‘. मैडम राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि, ‘असफलता में ही सफलता का रास्ता है. हार और जीत सिक्के के दो पहलू है. कार्यकर्ता निराश ना हों. अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा‘.

यह भी पढ़े: संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने परिवारवाद पर कसा तंज, कहा- फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली…

आपको बता दें, इससे पहले पूर्व सीएम मैडम वसुंधरा राजे का भीलवाड़ा में स्थानीय शाहपुरा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और प्रधान मुन्नी कंवर ने स्वागत किया. इसके बाद मैडम राजे पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेडा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची. वहीं भीलवाड़ा सर्किट हाउस में लोगों ने मैडम राजे का स्वागत किया. बता दें, मैडम राजे अजमेर में पूर्व सांसद रासासिंह रावत और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी की भाभी के निधन पर एवं इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं के निधन पर भी शोक व्यक्त करने उनके घर गईं.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अजमेर दौरे के दौरान पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, अजमेर दक्षिण MLA अनिता भदेल, ब्यावर MLA शंकरसिंह रावत, पुष्कर MLA सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद MLA रामस्वरूप लांबा, श्यामसुंदर शर्मा, रामचंद्र सुनारीवाल, बी.पी. सारस्वत और राजे सरकार में राजस्थान धरोहर प्रोन्न्ति प्राधिकरण के चेयरमेन रहे ओंकारसिंह लखावत ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया.

Leave a Reply