PoliTalks News
बड़ी खबर

CM गहलोत ने दिए निर्देश- हर पात्र परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ दिलाना करें सुनिश्चित

15 जुलाई 2021
साझा करें:
CM गहलोत ने दिए निर्देश- हर पात्र परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ दिलाना करें सुनिश्चित

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत हर पात्र परिवार को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि इस दिशा में पात्र परिवारों को जन आधार कार्ड से जोड़ने, राशन कार्ड के साथ मिलान करने तथा त्रुटियां दुरूस्त करने के काम को अभियान के रूप में पूरा किया जाए. इससे पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा और लीकेज की संभावनाएं समाप्त होंगी. बुधवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक … Read more

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत हर पात्र परिवार को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि इस दिशा में पात्र परिवारों को जन आधार कार्ड से जोड़ने, राशन कार्ड के साथ मिलान करने तथा त्रुटियां दुरूस्त करने के काम को अभियान के रूप में पूरा किया जाए. इससे पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा और लीकेज की संभावनाएं समाप्त होंगी.

बुधवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोगों को बेहतर सर्विस डिलीवरी के लिए तकनीक का उपयोग बेहद जरूरी है. जन आधार कार्ड इस दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और पारिवारिक रिलेशन के लिए मान्यता प्रदान की हुई है. ऐसे में जिन लोगों के जन आधार कार्ड नहीं बने हैं या जिनका नाम जुड़ने से रह गया है उनके जन आधार कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं.

यह भी पढ़ें- मोदी को मात देने के लिए पीके-पवार का मास्टर स्ट्रोक, राष्ट्रपति पद पर पैरवी के लिए गांधी परिवार से मिले किशोर

अधिकरियों को निर्देश देते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं के अनुरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के काम को गति दी जाए. हमारा लक्ष्य रहे कि कोई भी पात्र परिवार पीडीएस के लाभ से वंचित नहीं रहे. कोविड जनित परिस्थितियों में कई परिवारों ने अपने आजीविका चलाने वाले सदस्यों को खो दिया है और रोजगार के अभाव में कई परिवारों की आर्थिक स्थिति और तंग हो गई है. सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले लाभ उनके लिए बड़ा संबल है. ऐसे सभी पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अन्त्योदय योजना के लिए काफी समय पहले सर्वे हुआ था. ऐसे में जनसंख्या में वृद्धि तथा अन्य कारणों से इस योजना के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है. सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि इस योजना में वंचित पात्र परिवारों के नाम जोड़ने तथा दुबारा सर्वे के लिए केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए. यह एक ऐसी योजना है, जिससे समाज का सबसे निर्धन तबका लाभांवित होता है.

यह भी पढ़ें: पीसीसी चीफ डोटासरा की सीधी सट्ट- ‘बयानबाजी की तो पड़ेगा भुगतना, कांग्रेस में सिर्फ एक सोनिया गुट’

इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने विभाग की अन्य योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की. सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि जो जिले शेष रह गए हैं, उनमें उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों का गठन जल्द से जल्द किया जाए. एनएफएसए पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निस्तारण का शेष काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए. उल्लेखनीय है कि 28 जून, 2021 को हुई बैठक में भी इस संबंध में निर्देश दिए थे, जिसके बाद विभाग ने आवेदनों के निस्तारण का काफी काम पूरा कर लिया है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal