मुख्यमंत्री गहलोत हुए स्वस्थ, आज लगभग 51 दिन बाद छुटी व्हील चेयर

ashok gehlot
ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए स्वस्थ, गत 29 जून को मुख्यमंत्री गहलोत के दोनों पैरों में लगी थी चोट, इसके बाद से मुख्यमंत्री गहलोत थे व्हील चेयर पर, व्हील चेयर से ही मुख्यमंत्री गहलोत जा रहे थे कार्यक्रमों में, आज प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री गहलोत, इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री गहलोत खुद पैदल चलकर आये पत्रकारों तक, पत्रकारों के सवालों के खुलकर दिए जवाब, इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से कहा- भई अब मैं हूं बिलकुल ठीक, अब किसी को कोई घबराने की नहीं है जरूरत, अब व्हील चेयर छोड़ने के साथ ही बढ़ेगी मुख्यमंत्री गहलोत के प्रदेश दौरों की रफ्तार, पहियों के मुकाबले तेज़ मानी जाती है मुख्यमंत्री गहलोत के कदम की रफ्तार, अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में साथियों के साथ मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे कदम ताल

Google search engine