B. Sudarshan Reddy Latest News – बी सुदर्शन रेड्डी सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश है. वे 2007 से लेकर 2011 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे जबकि इस समय वे, 2025 में होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA)’ के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार ‘सीपी राधाकृष्णन’ से होगा, जो इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल है. विशेष बात यह है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए दोनों ही प्रमुख उम्मीदवार दक्षिण भारत से है. बी सुदर्शन रेड्डी का चार दशक से कानून के क्षेत्र में काम का अनुभव रहा है, वही उनका राजनीति में कोई भूमिका नहीं रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव वाले एनडीए उम्मीदवार ‘सीपी राधाकृष्णन’ की पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी रही है. वे पहले संघ (आरएसएस) से और फिर भाजपा से जुड़ गए थे. फिलहाल, अब उपराष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है. इस लेख में हम आपको बी सुदर्शन रेड्डी राय की जीवनी (B. Sudarshan Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
बी सुदर्शन रेड्डी की जीवनी (B. Sudarshan Reddy Biography in Hindi)
| पूरा नाम | बी सुदर्शन रेड्डी |
| उम्र | 79 साल |
| जन्म तारीख | 08 जुलाई 1946 |
| जन्म स्थान | आंध्र प्रदेश |
| शिक्षा | एलएलबी |
| कॉलेज | उस्मानिया विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | कांग्रेस |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | – |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म और परिवार (B. Sudarshan Reddy Birth & Family)
बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश (वर्तमान तेलंगाना) के रंगा रेड्डी ज़िले के अकुला मायलाराम में हुआ था. बी सुदर्शन रेड्डी हिन्दू है.
बी सुदर्शन रेड्डी की शिक्षा (B. Sudarshan Reddy Birth Education)
बी सुदर्शन रेड्डी ने प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में ली. वर्ष 1971 में उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से विधि में एलएलबी (स्नातक) किया.
बी सुदर्शन रेड्डी का न्यायविद क्षेत्र में करियर (B. Sudarshan Reddy jurist field Career)
एक किसान परिवार में जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी पेशे से अधिवक्ता रहे है. उन्होने पढाई के बाद इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया. लॉ करने के बाद उन्होंने उसी वर्ष आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया.
आरंभिक दिनों में, बी सुदर्शन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के. प्रताप रेड्डी के अधीन दीवानी और संवैधानिक मामलों में प्रैक्टिस शुरू की. इसी के बाद उन्हें इस क्षेत्र में सफलता मिलनी शुरू हो गई. 8 अगस्त, 1988 को उन्हें उच्च न्यायालय में सरकारी वकील नियुक्त किया गया. इसके साथ ही उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील भी बनाया गया, जहाँ उन्होंने 1990 तक अपनी सेवा दी थी. बाद में वर्ष 1993 में बी सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए. एक अध्यक्ष चुने जाने के अलावे उन्होंने राज्य के उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवा दी थी.
बी सुदर्शन रेड्डी 2 मई, 1993 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बन गए. फिर इसी के बाद उनका प्रोमोशन हुआ और उन्हें वर्ष 2005 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया.
डेढ़ दशक के बाद वे 12 जनवरी 2007 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किये गए और चार वर्ष बाद रेड्डी 7 जुलाई, 2011 को रेड्डी सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्त होने के लगभग दो वर्ष बाद वे लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के पारित होने के बाद, मार्च 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त भी बनाये गए थे, हालांकि व्यक्तिगत कारणों से अक्टूबर 2013 में उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था.
वर्तमान में, बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन यानि ‘इंडिया’ के उम्मीदवार हैं.
इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे देने के कारण देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से तैयारी में लग गए है. इसी के तहत 19 अगस्त, 2025 को ‘भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन – इंडिया (INDIA)’ के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बी सुदर्शन रेड्डी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बी सुदर्शन रेड्डी को कांग्रेस के अलावे अन्य लोगों का भी समर्थन प्राप्त है. अब ऐसे में बी सुदर्शन रेड्डी को ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रभाव वाले ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)’ के उम्मीदवार ‘सीपी राधाकृष्णन’ के खिलाफ चुनाव लड़ना होगा. एनडीए के उम्मीदवार ‘सीपी राधाकृष्णन‘ वर्तमान में, ‘महाराष्ट्र के राज्यपाल’ के पद पर आसीन है.
इस लेख में हमने आपको बी सुदर्शन रेड्डी की जीवनी (B. Sudarshan Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























