PoliTalks News
बड़ी खबर

लालू के लाल के सपने में आया भूत, ‘जेकरा हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा’- तेजप्रताप यादव

03 अगस्त 2021
साझा करें:
लालू के लाल के सपने में आया भूत, ‘जेकरा हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा’- तेजप्रताप यादव

Politalks.News/Bihar. अक्सर बिहार की राजनीति में चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को इन दिनों भूत का फोबिया चढ़ा हुआ है. अपने निराले अंदाज के कारण बिहार के साथ साथ देश भर में अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप के सपनों में अब भूत आने लगा है. अपने फेसबुक पेज से एक लाइव पोस्ट के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि कई लोग मुझसे ये कहते है कि मैं जब भाषण देता हूँ तो लालू के जैसा लगता हूँ, यहाँ तक कि भूत भी मेरे सपने में आकर मेरे भाषण सुनता है. राजद कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के दौरान तेजप्रताप ने इस … Read more

Politalks.News/Bihar. अक्सर बिहार की राजनीति में चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को इन दिनों भूत का फोबिया चढ़ा हुआ है. अपने निराले अंदाज के कारण बिहार के साथ साथ देश भर में अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप के सपनों में अब भूत आने लगा है. अपने फेसबुक पेज से एक लाइव पोस्ट के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि कई लोग मुझसे ये कहते है कि मैं जब भाषण देता हूँ तो लालू के जैसा लगता हूँ, यहाँ तक कि भूत भी मेरे सपने में आकर मेरे भाषण सुनता है. राजद कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के दौरान तेजप्रताप ने इस बात का जिक्र किया.

लालू के लाल को सपने में दिखा भूत
लालू के बड़े लाल एवं राजद नेता तेजप्रताप अक्सर अपने बयानों, अपने रंगरूप को लेकर चर्चा में रहते हैं. वे कभी कृष्ण बन जाते है तो कभी भोले बाबा का स्वांग धारण कर लेते है. अब समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा के विधायक तेजप्रताप के सपने में आया भूत चर्चा का विषय बन गया है. राजद कार्यकर्ताओं के साथ हुई एक बैठक में तेजप्रताप ने अपनी इस बात का जिक्र किया. तेज प्रताप ने सोमवार को फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान कहा कि मैंने कल सपने में देखा कि मैं हसनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरान करने गया हूं. जब मैं वहां पहुंचा तो वहां एक ताड़ के पेड़ पर भूत बैठा है. वह भूत हमें पकड़ने आ रहा था. महादेव का नाम लिया तो भूत सकपका गया. लेकिन, हम डरे नहीं. उलटा उससे पूछा कि हमें डरा रहे हो? तो भूत बोला कि वह मेरा भाषण सुनने आया है. मैंने भूत से कहा कि, भाई भीड़ में भाषण क्यों सुनने जा रहे हो, हम तुम्हें यहीं सुनाए देते हैं.

यह भी पढ़े: औवेसी के बाद राजभर मिले स्वतंत्र देव सिंह से, बोले- ‘राजनीति में कुछ भी सम्भव, कांग्रेस की भी पी लेंगे चाय’

मुझमें अब लोगों को दिखने लगे है लालू- तेजप्रताप
तेज प्रताप ने आगे अपने पिता लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उनसे कहते हैं कि आप भाषण देते हैं तो लगता है जैसी कि लालू बोल रहे हैं. अब तो मेरे बारे में लोग सपने भी देखने लगे हैं. तेज प्रताप ने कहा कि नेता बनने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है केवल कुर्ता पायजामा पहनने से कोई नेता नहीं बन जाता. हमने गरीबी नहीं देखी. संघर्ष नहीं किया. सब कुछ बना बनाया मिल गया. हमारे पिता हमारे आदर्श हैं. उन्होंने नौजवानों, छात्रों, महिलाओं के लिए काफी संघर्ष किया और सभी जातियों को एक सा समझा.

नीतीश सरकार में हुए बहुत से घोटाले
वहीं सूबे की नितीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार में बहुत से घोटाले हुए हैं. तेजप्रताप ने इस बात को अपने बिहारी अंदाज में कुछ इस तरह बताया कि इमली के पेड़ में जितना पत्ता होता है उतना घोटाला नीतीश कुमार ने किया है. वहीं इसके अलावा तेजप्रताप ने दावा किया कि जिस दिन लालू प्रसाद यादव बिहार में वापस आएंगे उस दिन एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी.

यह भी पढ़े: केजरीवाल ने की दिल्ली के ‘माननीयों’ की ‘बल्ले बल्ले’, तनख्वाह दोगुनी करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर

‘जेकरा हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा-तेजप्रताप
अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव एक प्रतिभाशाली नेता हैं और उनके नेतृत्व पर बिहार की जनता विश्वास करती है. लालू के बाद अब बिहार की जनता उन्हें अपना नेता मानती है. वहीं अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपना आदर्श बताते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जब हम छोटे थे तब हम नारा लगाते थे, ‘जेकरा हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा.’ जिनको आगे बढ़ाने का काम हमारे पिताजी ने किया और उन्होंने पत्ता काटने का काम किया. हमारे पिता हमारे आदर्श हैं. उन्होंने नौजवानों, छात्रों, महिलाओं के लिए काफी संघर्ष किया और सभी जातियों को एक सा समझा. फुलवरिया गांव में जब एक बच्चे का जन्म होता है तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह बच्चा बड़ा होकर बड़े-बड़े को पटखनी दे देगा. लालू प्रसाद यादव ने सदन से संसद तक गरीबों की आवाज उठाई.’

यह भी पढ़े: अखिलेश को लालू यादव का ‘प्रसाद’ दिलवाने के लिए ‘मुलायम’ मुलाकात ने गरमाया यूपी की सियासत को

7 अगस्त को हो जायेगा दूध का दूध और पानी का पानी
वहीं जातीय जनगणना को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि 7 अगस्त को जातीय जनगणना को लेकर आंदोलन होगा, और उसी में सरकार का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. बिहार की जनता और उसके भविष्य के लिए जेल भरो आंदोलन करना होगा. पिताजी ने जेपी को बचाने के लिए लाठी खाई. अब हम सब को भी लड़ना-भिड़ना है. बहुत सारे लोग गद्दी मिलने पर उसका दुरुपयोग करने का काम करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal