मोहन लाल बडोली की जीवनी | Mohan Lal Badoli Biography in Hindi

mohan lal badoli biography in hindi
mohan lal badoli biography in hindi

Mohan Lal Badoli Latest News – मोहन लाल बडोली भाजपा हरियाणा के अध्यक्ष है. संघ से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले मोहन लाल को हरियाणा में संघ और भाजपा के समन्वय को मजबूत करने वाला व्यक्तित्व भी माना जाता है. मोहन लाल एक बार के विधायक है. मोहन लाल भले ही अधिक बार न तो चुनाव में भाग लिया और न जीत पाए पर उन्हें राज्य में पार्टी के आधार को मजबूत करने वाला नेता माना जाता है. वे हरियाणा के राई विधानसभा सीट से जीतने वाले पहले भाजपा उम्मीदवार हैं. इतना ही नहीं 2024 की जीत में भी मोहन लाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. राज्य विधानसभा के यह चुनाव उनके अध्यक्ष रहते हुए थे. 90 सदस्ययी हरियाणा विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की थी. हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की यह लगातार तीसरी विजय थी. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीन बार जीतने वाली पहली पार्टी भी बन गई है. अब यही कारण है मोहन लाल बडोली को बड़ा रणनीतिकार भी माना जाता है. इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की जीवनी (Mohan Lal Badoli Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मोहन लाल बडोली की जीवनी (Mohan Lal Badoli Biography in Hindi)

पूरा नाम मोहन लाल बडोली
उम्र 63  साल
जन्म तारीख 15 अक्टूबर 1962
जन्म स्थान हरियाणा के सोनीपत
शिक्षा मैकुलेट्रिशन
कॉलेज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
वर्तमान पद हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम काली राम कौशिक
माता का नाम
पत्नी का नाम गीता कौशिक
बेटें का नाम दो बेटे
बेटी का नाम दो बेटियां
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

मोहन लाल बडोली का जन्म और परिवार (Mohan Lal Badoli Birth & Family)

मोहन लाल बडोली का जन्म 15 अक्टूबर 1962 को हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बडोली गाँव में हुआ था.

मोहन लाल बडोली के पिता का नाम काली राम कौशिक था, जो अपने गाँव के एक प्रतिष्ठित कवि थे. मोहन लाल बडोली का विवाह गीता कौशिक से हुआ है. उनके चार संतान है. उन्हें दो बेटे और दो बेटियां है. मोहन लाल बडोली हिन्दू है. मोहन लाल बडोली पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

मोहन लाल बडोली की शिक्षा (Mohan Lal Badoli Education)

मोहन लाल बडोली ने मैकुलेट्रिशन (10th) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी, खेवरा, सोनीपत से की.

मोहन लाल बडोली का राजनीतिक करियर (Mohan Lal Badoli Political Career)

मोहन लाल बडोली पढाई के बाद व्यवसाय में लग गए. दसवीं पास करते ही उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़े की मार्केट में एक दुकान खोल ली और फिर उसी को अपना व्यवसाय बना लिया. उन्ही दिनों वे संघ के संपर्क के आये और इसी के बाद वे वर्ष 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए. बाद में राजनीति की चाह में मोहन लाल जल्द ही भाजपा से भी जुड़ गए. वह समय कांग्रेस प्रभुत्व वाला था और उन दिनों हरियाणा में पार्टी के कम कार्यकर्त्ता हुआ करते थे. हरियाणा के दूसरे क्षेत्रो की तरह सोनीपत का भी वही हाल था. मोहन लाल सोनीपत क्षेत्र के बहुत कम भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक थे. बाद में मोहन लाल मुरथल ब्लॉक से जिला परिषद चुनाव जीतने वाले पहले भाजपा उम्मीदवार बने.

2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में मोहन लाल सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए. उस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के जय तीरथ दहिया से था. मोहन लाल ने पहली बार यहाँ से जीत हासिल की और वे भाजपा के टिकट पर जीतने वाले पहले नेता बन गए. इससे पहले यहां से कभी भी भाजपा की जीत नहीं हुई थी.

बाद में, जीत के बाद मोहन लाल को वर्ष 2020 में सोनीपत भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. फिर एक वर्ष बाद 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ भाजपा हरियाणा की कोर टीम में शामिल किया गया. फिर तीन वर्ष बाद 2024 में मोहन लाल को दूसरी बार प्रदेश भाजपा महासचिव नियुक्त किया गया. उसी के बाद उन्हें लोकसभा 2024 चुनाव से ठीक पहले भाजपा हरियाणा राज्य चुनाव समिति में शामिल कर लिया गया.

जब देश में 18वां लोकसभा चुनाव हुआ तब मोहन लाल बडोली हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए. उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से था. इस चुनाव में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से वे मामूली अंतर से हार गए. मोहन लाल बडोली को 5,26,866 वोट हासिल हुए थे और वे केवल 21,816 के मामूली अंतर से हार गए.

लोक सभा में पराजय के बावजूद पार्टी को उनके कार्यशैली पसंद आयी क्योकि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को हरियाणा में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसी के बाद उन्हें चुनाव बाद 9 जुलाई 2024 को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

वर्तमान में, मोहन लाल बडोली हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है.

मोहन लाल बडोली की संपत्ति (Mohan Lal Badoli Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मोहन लाल बडोली की कुल संपत्ति 16.30 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 7.16 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की जीवनी (Mohan Lal Badoli Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine