Priyank Mallikarjun Latest News – प्रियांक खड़गे कर्णाटक कांग्रेस के नेता है और इस समय राज्य सरकार में मंत्री है. प्रियांक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे है. प्रियांक खड़गे अपने हाल ही में आरएसएस पर दिए गए विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में है. प्रियांक ने कहा था, आरएसएस पर से प्रतिबन्ध हटाना कांग्रेस की गलती थी. मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे अपने विवादित व अशांति फैलाने वाले बयान देने के लिए जाने जाते है. राज्य में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में एक भाषण में प्रियांक ने पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्द ‘नालायक बेटे’ तक से भी सम्बोधित कर दिया था. जिसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए प्रियांक खड़गे के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस लेख में हम आपको प्रियांक खड़गे की जीवनी (Priyank Mallikarjun Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
प्रियांक खड़गे की जीवनी (Priyank Mallikarjun Biography in Hindi)
पूरा नाम | प्रियांक खड़गे |
उम्र | 46 साल |
जन्म तारीख | 22 नवंबर 1978 |
जन्म स्थान | गुलबर्गा, कर्नाटक |
शिक्षा | 10वीं पास |
कॉलेज | – |
वर्तमान पद | राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री, कर्नाटक सरकार |
व्यवसाय | राजनीतिक |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | मल्लिकार्जुन खड़गे |
माता का नाम | राधाबाई खड़गे |
पत्नी का नाम | श्रुति खड़गे |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | – |
वर्तमान पता | – |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
प्रियांक खड़गे का जन्म और परिवार (Priyank Mallikarjun Birth & Family)
प्रियांक खड़गे का जन्म 22 नवंबर 1978 को एक दलित परिवार में हुआ था. प्रियांक खड़गे के पिता का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे और माता का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे है. प्रियांक खड़गे के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और वर्ष 2022 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. साथ ही वर्ष 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. वे 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद हैं.
प्रियांक खड़गे पांच भाई बहन है. उनके बहनो के नाम प्रियदर्शिनी और जयश्री है जबकि भाइयों के नाम राहुल खड़गे और मिलिंद खड़गे है. प्रियांक खड़गे की शादी श्रुति खड़गे से हुई है. प्रियांक खड़गे हिन्दू धर्म से कन्वर्ट होकर बौद्ध है. प्रियांक खड़गे पर 9 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
प्रियांक खड़गे की शिक्षा (Priyank Mallikarjun Education)
प्रियांक खड़गे 10वीं पास है.
प्रियांक खड़गे का राजनीतिक करियर (Priyank Mallikarjun Political Career)
कर्णाटक कांग्रेस के अम्बेडकरवादी और बौद्ध नेता प्रियांक खड़गे राजनीतिक घराने से आते है. उनके पिता के कांग्रेस के बड़े नेता होने के कारण राजनीति में उनकी इंट्री युवा काल में ही हो गई थी. प्रियांक खड़गे की राजनीतिक यात्रा दो दशक पहले से आरम्भ हुई. उन्होंने वर्ष 1998 में पहली बार कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के कार्यकर्ता बने. बाद में एक वर्ष बाद ही वर्ष 1999 में राष्ट्रीय छात्र संघ के कार्यकर्ता से संघ के कॉलेज महासचिव बन गए. फिर तेजी से आगे बढ़ते हुए वर्ष 2001 में NSUI के राज्य महासचिव बन गए. वे इस पद पर 2005 तक बने रहे. बाद में वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2007 तक कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव के पद पर रहे. फिर उसी के बाद 2007 में कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बन गए. वे इस पद पर 2011 तक रहे.
पहली बार प्रियांक खड़गे को कांग्रेस ने 2009 के कर्नाटक विधानसभा की सीट पर हुए उपचुनाव में चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया. 224 निर्वाचन क्षेत्रों वाले कर्नाटक विधानसभा में चित्तपुर, कलबुर्गी जिला में पड़ता है, जबकि विधानसभा की यह सीट गुलबर्गा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. लेकिन प्रियांक को अपने पहले चुनाव में हार मिली. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के वाल्मीकि नायक ने पराजित किया.
विधानसभा के उपचुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक राज्य इकाई में प्रियांक खड़गे को वर्ष 2011 में कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुन लिया गया. वे इस पद पर 2014 तक रहे. इसी बीच राज्य में हुए 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रियांक खड़गे को दोबारा चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और इस बार प्रियांक को जीत मिल गई. उसके बाद वह राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में चित्तपुर से लगातार जीतते आ रहे है. 2013 की जीत के बाद उन्हें 2018 और 2023 में जीत हासिल हुई है. वर्तमान में भी प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है.
प्रियांक खड़गे को समय समय पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्रीमंडल में भी स्थान मिलते रहे है. पहली बार वर्ष 2016 में प्रियांक खड़गे को तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री बनाया गया था. उस समय प्रियांक ने राज्य में सबसे कम आयु के मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. बाद में, प्रियांक एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाये गए थे. उस समय प्रियांक खड़गे को समाज कल्याण मंत्रालय दिया गया था.
राज्य में 2023 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार में प्रियांक खड़गे को फिर से मंत्री बनाया गया. राज्य में इस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है जबकि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार है. प्रियांक खड़गे को राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है और वर्तमान में वह इसी पद पर है.
प्रियांक खड़गे की संपत्ति (Priyank Mallikarjun Net Worth)
कर्नाटक 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार प्रियांक खड़गे की कुल संपत्ति 16.83 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 28 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे की जीवनी (Priyank Mallikarjun Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.