Ravindra Chavan Latest News – रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष है. उन्हें इसी वर्ष के आरम्भ में महाराष्ट्र राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था. लेकिन जुलाई के आरम्भ में उन्हें भाजपा महाराष्ट्र का अध्यक्ष बना दिया गया है. वे महाराष्ट्र में चार बार के विधायक है. वर्तमान में भी वे डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. राज्य में वे मंत्री भी रह चुके है. उनकी पकड़ महाराष्ट्र के कोंकण में जबरदस्त है. इससे पार्टी को अगले चुनाव में सहायता मिल सकती है. रविंद्र चव्हाण की पकड़ का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है उन्होंने डेढ़ करोड़ लोगो को पार्टी से जोड़ा था. किसी भी पार्टी की कामवायी में जनाधार की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है और रविंद्र के पास जबरदस्त जनाधार है. अब पार्टी इसी का लाभ लेना चाहती है, तभी तो भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें एक विधायक रहते राज्य में पार्टी का मुखिया बना दिया है. इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की जीवनी (Ravindra Chavan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रवींद्र चव्हाण की जीवनी (Ravindra Chavan Biography in Hindi)
| पूरा नाम | रवींद्र चव्हाण |
| उम्र | 54 साल |
| जन्म तारीख | 20 सितम्बर 1970 |
| जन्म स्थान | महाराष्ट्र, मुंबई |
| शिक्षा | बी.ए |
| कॉलेज | यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी |
| वर्तमान पद | मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | दत्तात्रय चव्हाण |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | सुहासी चव्हाण |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | दो बेटियाँ |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
रवींद्र चव्हाण का जन्म और परिवार (Ravindra Chavan Birth & Family)
रवींद्र चव्हाण का जन्म 20 सितम्बर 1970 को महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था. रवींद्र चव्हाण के पिता का नाम दत्तात्रय चव्हाण था. रवींद्र चव्हाण का विवाह सुहासी चव्हाण से हुआ है. उनके दो बेटियाँ है.
रवींद्र चव्हाण हिन्दू है. रवींद्र चव्हाण पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
रवींद्र चव्हाण की शिक्षा (Ravindra Chavan Education)
रवींद्र चव्हाण ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की. बाद में उन्होंने वर्ष 2020 में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक से स्नातक (बी.ए.) किया.
रवींद्र चव्हाण का राजनीतिक करियर (Ravindra Chavan Political Career)
रवींद्र चव्हाण की राजनीतिक यात्रा लगभग तीन दशक पहले आरम्भ हुई है. रवींद्र चव्हाण को वर्ष 2002 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कल्याण उप-जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. तीन वर्ष बाद रवींद्र वर्ष 2005 में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में एक नगरसेवक के रूप में चुने गए. फिर वर्ष 2007 में रविंद्र, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष बन गए.
रवींद्र चव्हाण पहली बार नगरसेवक रहते, अपने कार्यकाल के दौरान ही वर्ष 2009 में डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से एमएलए चुने गए, उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार राजेश कदम को हराया और शिवसेना भाजपा गठबंधन के टिकट पर 61,104 वोट हासिल किए. डोंबिवली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पड़ता है.
उसी के बाद वे लगातार महाराष्ट्र के डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीतते आ रहे है. उन्होंने 2014 2019 और 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में रविंद्र महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले विधायक भी है.
रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगातार जीतने वाले उम्मीदवार ही नहीं है बल्कि वे राज्य में मंत्री भी रह चुके है. 2016 में वे महाराष्ट्र सरकार में बंदरगाह, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा शिक्षा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे. बाद में जब भाजपा का शिवसेना से गठबंधन टूट गया तब उन्होंने केवल विधायक के रूप में काम करना जारी रखा. जुलाई 2020 में पार्टी ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया. बाद में वर्ष 2022 में रविंद्र को शिंदे फड़नवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया.
पार्टी ने उन्हें अब तक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इस वर्ष के आरम्भ में दी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11 जनवरी 2025 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. अब इसी के बाद उन्हें 1 जुलाई को पार्टी के राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मुंबई में पार्टी द्वारा आयोजित राज्य परिषद के कार्यक्रम में उनके अध्यक्ष पद की घोषणा की. इससे पहले महाराष्ट्र में पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले थे. अब रविंद्र उन्ही के स्थान पर राज्य में पार्टी के अध्यक्ष बनाये गए है.
वर्तमान में, रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र के डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है और भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष है.
रवींद्र चव्हाण की संपत्ति (Ravindra Chavan Net Worth)
2024 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रवींद्र चव्हाण की कुल संपत्ति 33.11 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 17.63 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की जीवनी (Ravindra Chavan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























