PoliTalks News
बायोग्राफी

सुखबीर सिंह जौनपुरिया की जीवनी | Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi

23 अगस्त 2026
साझा करें:
सुखबीर सिंह जौनपुरिया की जीवनी | Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi

Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुखबीर सिंह जौनपुरिया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुखबीर सिंह जौनपुरिया की जीवनी (Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi)

Sukhbir Singh Jaunapuria Latest News  - सुखबीर सिंह जौनपुरिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हरियाणा की क्षेत्रीय राजनीति से निकलकर राजस्थान की राजनीति में अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2005 में हरियाणा की सोहना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया. बाद में, वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर राजस्थान की टोंक-सबाई माधोपुर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे. वर्ष 2019 में इसी सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी उपस्थिति कायम रखी. उन्होंने एक दशक तक राजस्थान की टोंक-सबाई माधोपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया. इस लेख में हम आपको सुखबीर सिंह जौनपुरिया के जीवन परिचय (Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुखबीर सिंह जौनपुरिया जन्म और परिवार (Sukhbir Singh Jaunapuria Birth & Family)

सुखबीर सिंह जौनपुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) का जन्म 18 अक्टूबर 1957 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री सोहन सिंह जौनपुरिया (Shri Sohan Singh Jaunapuria) और माता का नाम श्रीमती फूलवती (Smt. Phoolwati) हैं.

उनका विवाह 21 जून 1972 को श्रीमती दयावती (Smt. Dayawati) से हुआ था. उनके चार संतान हैं. उन्हें दो बेटे और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी प्रॉपर्टी के व्यवसाय में लगी हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  जौनपुरिया हाउस, जौनपुर, महरौली, नई दिल्ली-110047

मोबाइल:  09811026447

वर्तमान पता: जौनपुरिया हाउस, जौनपुर, महरौली, 110047

मोबाइल:  09811026447

सुखबीर सिंह जौनपुरिया की शिक्षा (Sukhbir Singh Jaunapuria Education)

सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने वर्ष 1976 में उच्च माध्यमिक विद्यालय, आया नगर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली से 12वीं की और फिर 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम. (द्वितीय वर्ष) किया. 

सुखबीर सिंह जौनपुरिया राजनीतिक करियर (Sukhbir Singh Jaunapuria Political Career)

सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत हरियाणा से की. पहली बार वे हरियाणा के सोहना विधानसभा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी. चुनाव में सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 50,967 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार धर्म पाल को 38,732 मत हासिल हुए. सुखबीर सिंह जौनपुरिया अपने पहले विधानसभा चुनाव को 12,235 मतों के अंतर से जीतकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे. सोहना के विधायक के तौर पर वे लगातार पांच वर्षो तक क्षेत्र का नेतृत्व किया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाया और वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट (Tonk–Sawai Madhopur Lok Sabha) से चुनाव लड़ा. भाजपा ने उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1,35,506 मतों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया. मई, 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर वे पहली बार सांसद बने.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर भरोसा जताया और उन्हें टोंक-सवाई माधोपुर से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया. 17वीं लोकसभा चुनाव में जौनपुरिया ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा को 1,11,291 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता. इस जीत के साथ वे लगातार 16वीं और 17वीं लोकसभा में टोंक-सवाई माधोपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद बने. यहाँ अगर बात करें, सुखबीर सिंह जौनपुरिया से पराजित होने वाले कांग्रेस नेता नमो नारायण मीणा की तो, वे वर्ष 2004 से लेकर 2009 के बीच यूपीए -1 सरकार में पर्यावरण और वन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में जबकि यूपीए-2 सरकार में 2009 से 2014 के बीच वित्त मंत्रालय के व्यय, बैंकिंग और बीमा विभाग में राज्य मंत्री थे.

लोकसभा में लगातार दो जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार टोंक-सवाई माधोपुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया, पर इस बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. राजनीति में यह उनकी पहली हार भी है. इससे पहले के सभी चुनावों में वे विजयी रहे है. इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें 5,58,814 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश मीना को 6,23,763 मत हासिल हुए. इस तरह जौनपुरिया को इस बार 64,949 मतों के अंतर से हार मिली. वर्तमान में, सुखबीर सिंह जौनपुरिया राजस्थान की राजनीति में सक्रिय है और पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे है.

सुखबीर सिंह जौनपुरिया की संपत्ति (Sukhbir Singh Jaunapuria Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुखबीर सिंह जौनपुरिया की कुल संपत्ति 142.06 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.63 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको सुखबीर सिंह जौनपुरिया जीवनी (Sukhbir Singh Jaunapuria Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal