सज्जन कुमार को ‘नायक’ कहे जाने के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर सिखों का प्रदर्शन, शनिवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों और सिख नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के साथ पुतला भी फूंका और कांग्रेस नेताओं की ओर से पूर्व पार्टी नेता सज्जन कुमार को ‘हीरो’ और ‘रोल मॉडल’ बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई, वही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी से इन बयानों पर स्पष्टीकरण देने के साथ सिख समुदाय से माफी मांगने की मांग की, प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के नेताओं ने किया, बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में सज्जन कुमार दोषी ठहराए गए थे और 20 अगस्त को 80 वर्ष की उम्र में हो गया था उनका निधन
सज्जन कुमार को ‘नायक’ बताने पर राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sajjan Kumar Controversy: ‘नायक’ बताए जाने पर राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों का प्रदर्शन












