नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में NTA की ओर से आयोजित आयुर्वेदिक PG परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार और NTA पर बोला तीखा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं PG कॉलेज में परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से कई कंप्यूटर हो गए बंद, जिससे परीक्षार्थियों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसे NTA की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा- वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता स्वीकार, वही संसाद बेनीवाल ने सवाल उठाया कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए तकनीकी और विद्युत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना NTA की जिम्मेदारी है, फिर ऐसी अव्यवस्था कैसे हुई? इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मामले पर जवाब देने की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, बता दें जयपुर में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट के दौरान एक परीक्षा केंद्र की बिजली जाने के बाद उम्मीदवारों ने जमकर किया था हंगामा, जयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में आयोजित किया गया ये एग्जाम बाद में किया गया कैंसल, परीक्षा केंद्र के आब्जर्वर ने एग्जाम कैंसिल की जानकारी दी
NTA Exam 2026, NTA परीक्षा, Hanuman Beniwal, हनुमान बेनीवाल, Nagaur MP Hanuman Beniwal, Ayurveda PG Exam, All India AYUSH PG Test, AIAPGET, Jaipur NTA Exam, Jaipur Exam News, NTA Exam Controversy, NTA Exam Update, NTA की लापरवाही, जयपुर परीक्षा केंद्र, सत्य साईं कॉलेज जयपुर, धर्मेंद्र प्रधान, Rajasthan News, Jaipur News, Education News Rajasthan












