PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासन ने जड़ा ताला, कार्रवाई के पीछे क्या है पूरा मामला? देखें पूरी खबर

22 अगस्त 2026
साझा करें:
कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासन ने जड़ा ताला, कार्रवाई के पीछे क्या है पूरा मामला? देखें पूरी खबर

सीतापुर में कांग्रेस कार्यालय सील, प्रशासन ने जड़ा ताला; नजूल जमीन विवाद में बड़ी कार्रवाई

उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, शहर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर लिया अपने कब्जे में, प्रशासन के मुताबिक कार्यालय नजूल भूमि पर हो रहा था संचालित और इसे लेकर नगर पालिका की ओर से बेदखली की चल रही थी प्रक्रिया, कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का खटखटाया था दरवाजा, लेकिन कोर्ट ने नगर पालिका के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से कर दिया इनकार, रिपोर्ट के मुताबिक विवादित संपत्ति को लेकर करीब 55 साल से किराया जमा नहीं किए जाने और वैध आवंटन या कब्जे से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं किए जाने का मुद्दा भी आया सामने, इसके बाद नोटिस की अवधि पूरी होने पर शनिवार को एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद, नगर पालिका के ईओ विकास कुमार, तहसीलदार अजीत जायसवाल और राजस्व टीम भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंची और परिसर को खाली कराकर कर दिया सील, वही इस मामले में प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है, जबकि यह घटनाक्रम चुनावी माहौल में कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक तौर पर माना जा रहा है बड़ा झटका 


Sitapur News, UP News, Congress, Congress Office, Uttar Pradesh Politics, Nazul Land, Congress Office Sealed, UP Congress, Sitapur Congress, Political News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal