PoliTalks News
बायोग्राफी

हरीश मीणा की जीवनी | Harish Meena Biography in Hindi

22 अगस्त 2026
साझा करें:
हरीश मीणा की जीवनी | Harish Meena Biography in Hindi

Harish Meena Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको हरीश मीणा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


हरीश मीणा की जीवनी (Harish Meena Biography in Hindi)

Harish Meena Latest News  - भारतीय पुलिस सेवा के शीर्ष अधिकारी से नेता बने हरीश मीणा राजस्थान की राजनीति में एक अलग पहचान रखने वाले कांग्रेस के सांसद हैं. वर्ष 2014 में राज्य के दौसा लोकसभा सीट से जीत के साथ राजनीति में कदम कदम रखने वाले मीणा 2024 के लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए है. हालांकि, इससे पहले वे बीच के वर्षो में दो बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं. इस लेख में हम आपको हरीश मीणा के जीवन परिचय (Harish Meena Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

हरीश मीणा जन्म और परिवार (Harish Meena Birth & Family)

हरीश मीणा (Harish Meena) का जन्म 15 सितंबर 1954 को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में हुआ था. उनके पिता का नाम श्रीनारायण मीणा (Shrinarayan Meena) और माता का नाम रामनाथी देवी (Ramnathi Devi) हैं.

उनका विवाह 20 जनवरी 1981 को पुनीत मीणा (Punit Meena) से हुआ. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है. उन्हें एक बेटी और एक बेटा है.

हरीश मीणा हिन्दू है, जबकि जाति से वे मीणा (अनुसूचित जाति-एससी) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  4-का-10, जवाहर नगर जवाहर नगर जयपुर राजस्थान 302004 फोन: (0141) 2657799,

Mob. 09929884441, 9013869347

वर्तमान पता :  फ्लैट नंबर-2402- 24वीं मंजिल, टावर 1, कोशी अपार्टमेंट, बीकेएस मार्ग, नई दिल्ली 110001

Phone : 011 -23320431 

हरीश मीणा की शिक्षा (Harish Meena Education)

हरीश मीणा ने वर्ष 1973 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बीए (ऑनर्स) किया और फिर इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में ही उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हो गया.

हरीश मीणा का शुरुआती जीवन (Harish Meena Early Life)

हरीश मीणा वर्ष 1976 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रहे है. शुरूआती दिनों में वे पश्चिम बंगाल कैडर में तैनात रहे और इसी कड़ी में वे वर्ष 1976 में आईपीएस अधिकारी बनने के बाद सबसे पहले पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में 3 साल के लिए तैनात रहे, हालांकि, बाद में वे राजस्थान आ गए. प्रशासनिक विभाग में अपनी सेवा देते हुए वे विभिन्न पदों पर आसीन रह चुके है. भारतीय संसद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार हरीश मीणा वर्ष 1981 से लेकर 1991 तक पुलिस अधीक्षक (SP), फिर वर्ष 1991 से 1997 तक पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), तो वर्ष 1997 से लेकर 2003 तक पुलिस महानिरीक्षक (IG), वही वर्ष 2003 से लेकर 2007 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर रहे है. इसके बाद मीणा ने वर्ष 2007 से 2013 तक राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में पद-स्थापित रहे. फिर वर्ष 2013 से 2014 तक वे भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव के पद पर आसीन रहे.

हरीश मीणा राजनीतिक करियर (Harish Meena Political Career)

हरीश मीणा के राजनीतिक करियर की शुरुआत 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के साथ हुई. भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान के दौसा से अपना उम्मीदवार बनाया. 2014 में देश के कई राज्यों में मोदी लहर थी और स्वयं हरीश मीणा का अपना प्रशासनिक व्यक्तित्व भी, परिणाम यह हुआ कि उन्हें अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई. उन्होंने एनपीपी प्रत्याशी व राज्य के बड़े नेता की श्रेणी में आने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीना को 45,404 मतों के अंतर से हरा दिया. मई 2014 में हुए 16वीं लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा को 3,15,059 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी एनपीपी के किरोड़ी लाल मीना को 2,69,655 मत हासिल हुए. इस जीत के साथ वे पहली बार संसद भवन पहुंचे.

हरीश मीणा ने 14 नवंबर 2018 को भाजपा छोड़ दी और राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व कांग्रेस में चले गए. फिर कांग्रेस के टिकट पर वे राज्य के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए और जीत गए. 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को पराजित किया. इसी सीट से वे 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी विजयी रहे. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के विजय बैंसला को करीब बीस हजार वोटो के अंतर से हराया.

वर्ष 2018 और 2023 के राजस्थान विंधानसभा चुनाव में दो बार की लगातार जीत के बाद वे वर्ष 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से खड़े हुए और जीत हासिल की. लोकसभा में एक सांसद के तौर पर यह उनकी दूसरी जीत है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 64,949 मतों के अंतर से हरा दिया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा को 6,23,763 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 5,58,814 मत हासिल हुए. वर्तमान में, हरीश मीणा राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद हैं.              

हरीश मीणा की संपत्ति (Harish Meena Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार हरीश मीणा की कुल संपत्ति 23.07 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको हरीश मीणा जीवनी (Harish Meena Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. 


PoliTalks News - Authoritative News Portal