PoliTalks News
बायोग्राफी

राहुल कस्वां की जीवनी | Rahul Kaswan Biography in Hindi

21 अगस्त 2026
साझा करें:
राहुल कस्वां की जीवनी | Rahul Kaswan Biography in Hindi

Rahul Kaswan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राहुल कस्वां जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राहुल कस्वां की जीवनी (Rahul Kaswan Biography in Hindi)

Rahul Kaswan Latest News  - राहुल कस्वां राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं और लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बना चुके हैं. वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद वर्ष 2024 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर भी चूरू में विजय हासिल की. राजनीतिक दल बदला, लेकिन क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ कायम रही और उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई. पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां के पुत्र राहुल कस्वां ने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए चूरू की राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाया है. तीन लोकसभा चुनावों में लगातार जीत उन्हें राजस्थान के प्रमुख युवा राजनीतिक चेहरों में शामिल करती है. इस लेख में हम आपको राहुल कस्वां के जीवन परिचय (Rahul Kaswan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राहुल कस्वां जन्म और परिवार (Rahul Kaswan Birth & Family)

राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) का जन्म 20 जनवरी 1977 को राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम राम सिंह कस्वां (Ram Singh Kaswan) और माता का नाम कमला (Kamla) हैं.

उनका विवाह 20 फरवरी 2000 को नीलू (Neelu) से हुआ. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी नौकरी करती है. उन्हें दो बेटे है.

राहुल कस्वां हिन्दू है, जबकि जाति से वे जाट हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  एमपी कॉलोनी सांखू रोड, सादुलपुर चूरू राजस्थान 331023

फोन: 09650111599, 09013869339, 9560111599

वर्तमान पता : 8 फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 110001,

मोबाइल :  09013869339, 09560111599

राहुल कस्वां की शिक्षा (Rahul Kaswan Education)

राहुल कस्वां ने वर्ष 1999 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया और फिर 2001 में राष्ट्रीय बिक्री संस्थान से पीजीडीएम किया.

राहुल कस्वां राजनीतिक करियर (Rahul Kaswan Political Career)

राहुल कस्वां की मुख्य राजनीति की शुरुआत वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से चुने जाने के साथ हुई. 2014 के लोकसभा चुनाव में कस्वां को बसपा के अभिनेश महर्षि के मुकाबले 2,94,739 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. राहुल कस्वां के पिता राम सिंह कस्वां राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं. वे राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चार बार संसद सदस्य चुने जा चुके हैं. वे 1991 के बाद 1999 से लेकर 2009 के बीच हुए तीन लोकसभा चुनाव में यहाँ से लगातार संसद सदस्य चुने गए थे. और फिर इसी के बाद 2014 में उन्होंने भाजपा से अपने बेटे राहुल कस्वां के लिए टिकट माँगा, जिसके लिए पार्टी तैयार हो गई. 2014 में मोदी लहर के साथ-साथ क्षेत्र में उनके पिता की मजबूत राजनीतिक पकड़ के कारण राहुल कस्वां को अपने पहले ही चुनाव में बहुत अधिक अंतराल से जीत हासिल हुई.

राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट का गठन 1977 में हुआ था. इससे पहले यह सीट अस्तित्व में नहीं थी. 25 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों वाले राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट में दो जिले, चूरू और हनुमानगढ़ के क्षेत्र शामिल हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में राज्य की कुल आठ विधानसभा सीटें हैं. हालांकि इसमें चूरू के 6 विधानसभा सीट हैं, तो वही हनुमानगढ़ की दो विधानसभा की सीटें हैं. चूरू जिले के छह विधानसभा सीटों में सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, सुजानगढ़, रतनगढ़ और चूरू हैं जबकि हनुमानगढ़ जिले की दो सीटें में भादरा और नोहर शामिल हैं. इस सीट पर आरंभ में कांग्रेस का प्रभाव रहा पर बाद के वर्षों में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी का अधिक बढ़ गया. फिर भी जाट बाहुल्य वाली इस सीट पर पार्टी से अधिक उम्मीदवार की जाति भारी पड़ती हैं.

राजस्थान की इसी चूरू सीट से राहुल कस्वां वर्ष 2019 में पुनः निर्वाचित हुए. वर्ष 2019 में हुए 17वीं लोकसभा के चुनाव में राहुल कस्वां को कुल 7,92,999 मत हासिल हुए, जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रफीक मंडेरिया को 4,58,597 मत हासिल हुए और कस्वां को 3,34,402 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. चूरू लोकसभा से लगातार दो बार 2014 और 2019 में सांसद चुने जाने के बाद उन्हें 2024 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट की उम्मीद थी, पर अंतिम समय में पार्टी ने टिकट देने से इंकार कर दिया, परिणामतः राहुल कस्वां ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और कांग्रेस भी उन्हें आसानी से यहाँ से अपना उम्मीदवार बना दिया. राहुल कस्वां के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद भी उन्हें यहाँ से जीत हासिल हुई.

वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा पैरालिंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को 73,737 मतों अंतर से हरा दिया. इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल कस्वां को 728,211 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया को 6,55,474 मत हासिल हुए. इस जीत के साथ वे तीसरी बार सांसद बनने में कामयाब रहे. पार्टी भले ही अलग रही, पर राहुल कस्वां राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट से लगातार तीन बार जीत कर हैट्रिक लगाने में अवश्य सफल रहे. जबकि इससे पहले उनके पिता राम सिंह कस्वां इसी सीट से 1999 से 2009 तक लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं. यानि ढाई दशक से भी अधिक समय से चूरू लोकसभा सीट पर पिता और बेटे का आधिपत्य कायम हैं. वर्तमान में, राहुल कस्वां राजस्थान के चूरू सीट से 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद हैं.   

राहुल कस्वां की संपत्ति (Rahul Kaswan Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राहुल कस्वां की कुल संपत्ति 5.33 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.44 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको राहुल कस्वां जीवनी (Rahul Kaswan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. 


PoliTalks News - Authoritative News Portal