जयपुर के बगरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर हुआ हमला, इस मामले को लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान आया सामने, दिलावर ने इस मामले को लेकर जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि वहां के लोगों ने की है विद्यालय की सुरक्षा, विद्यालय में पढ़ते हैं हमारे बच्चे, उन्हें मिलनी चाहिए अच्छी शिक्षा, राजस्थान सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कर रही है प्रयास, विद्यालय में जाकर व्यवधान पैदा करना नहीं है ठीक, गांव के लोगों ने की है अपने विद्यालय की सुरक्षा, मैं उनको देता हूं बधाई, हमने इतना कहा है कि हमारे विद्यालय रहने चाहिए सुरक्षित, निजता का नहीं होना चाहिए उल्लंघन, अगर किसी को विद्यालय जाना है तो संस्थान प्रधान से लें अनुमति, भाजपा हमेशा से चाहती है कि राजस्थान के बच्चों को मिले अच्छी शिक्षा, वे सीखें और उन्हें प्राप्त हो मूल्य आधारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राजस्थान सरकार इस दिशा में पूरी लगन से कर रही है काम, लेकिन कांग्रेस को राजस्थान की यह प्रगति नहीं आ रही है पसंद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार प्रगति क्यों कर रहा है? राजस्थान प्रगति क्यों कर रहा है? शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार क्यों हो रहा है? इसीलिए वे निराश हैं और हमारे बच्चों को शिक्षित करने और स्कूलों में सुधार लाने के प्रयासों में डालना चाहते हैं बाधा, बता दें आज सुबह जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जाते समय सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर हुआ था हमला, इस मामले में सीजेपी नेताओं में हमालावरों पर कार्रवाई के लिए 48 घंटे का दिया है अल्टीमेटम
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले पर बोले दिलावर- स्कूल की सुरक्षा के लिए गांव वालों को बधाई

Madan Dilawar I Ashutosh Ranka I Abhijeet Dipke I Cockroach Janta Party I Cjp I Breaking News I Political News I Politalks News I









