केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान, संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर चल रहे राहुल गांधी के धरने पर बोले जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा- आज पूरा देश एक बार फिर राहुल गांधी की उस सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति का गवाह बन रहा है, जिसका प्रदर्शन उन्होंने आज संसद मार्ग थाने के बाहर किया, वो सबने देखा,राहुल गांधी का आज का यह धरना ना तो छात्रों के लिए है और ना ही न्याय के लिए है, यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा का प्रतीक है और राहुल गांधी की फुटेज खाने की भूख है, पूरा देश जानता है कि 20 जुलाई की घटना को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही संज्ञान ले लिया है और पूर्व जज की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन भी किया गया , जब देश की सबसे बड़ी अदालत इस मामले की जांच कर रही है, तो आज थाने के बाहर जाकर कैमरों के सामने बैठकर राहुल गांधी क्या साबित करना चाहते हैं? क्या नेता प्रतिपक्ष को देश की न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है?
Rahul Gandhi Protest, Rahul Gandhi Dharna, JP Nadda Statement, JP Nadda on Rahul Gandhi, JP Nadda Attack on Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi Protest News, Parliament Marg Police Station, BJP vs Congress, Rahul Gandhi Latest News, JP Nadda News, Congress News, Supreme Court Investigation, Indian Politics News, Political News India










