जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर हुए हमले के बाद गरमाया माहौल, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रांका अपने साथियों के साथ पहुंचे थे राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया, आशुतोष रांका के मुताबिक, उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया, शीशे और मोबाइल तोड़े गए, जबकि उनके साथ मौजूद महिला समर्थकों के साथ भी बदसलूकी की गई और एक महिला की शर्ट फाड़ने का आरोप है, इसके साथ ही रांका ने दावा किया कि उनकी टीम के एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि यह हमला शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ, वही अब आशुतोष रांका ने सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दी चेतावनी, कहा- आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी, ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ, 48 घंटे का दे रहे हैं अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश लिया जाए वापस, ऐसा नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और दिलावर के इस्तीफे की करेंगे मांग
Ashutosh Ranka, Ashutosh Ranka News, CJP, CJP News, Madan Dilawar, Madan Dilawar News, Rajasthan Politics, Jaipur News, Bagru News, CJP Attack, Ashutosh Ranka Attack, Rajasthan News, Rajasthan Breaking News, CJP Protest










