राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित, मानसून सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन भी जमकर हुआ हंगामा, सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा की मांग की, इसके साथ ही उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा, स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी, इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के लहराए पोस्टर, इस कारण सदन को दो बार करना पड़ा स्थगित, दोपहर 1 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा फिर रहा जारी, हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल विधानसभा में रखा गया, संसदीय कार्य और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने यूसीसी बिल को सदन में रखा, अब इस बिल को बाद में बहस के बाद करवाया जाएगा पारित, इस बिल के आने के बाद कांग्रेस विधायकों ने दोपहर 1.21 बजे सदन की कार्यवाही का कर दिया बॉयकॉट, वही हंगामे के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए कर दी स्थगित
Rajasthan Assembly, Rajasthan Assembly Monsoon Session, Rajasthan Assembly News, UCC Bill Rajasthan, Uniform Civil Code Bill, UCC Bill, Tikaram Jully, Jogaram Patel, Rajasthan Politics, Rajasthan Congress, BJP Rajasthan, Rajasthan News, Jaipur News, Assembly News









