Rajasthan Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, विधानसभा के मानसून सत्र का आज है दूसरा और आखिरी दिन, शुक्रवार सुबह विधानसभा में भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण केवल 5 मिनट बाद ही कार्यवाही 12 बजे तक कर दी गई स्थगित, सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा, स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- कल विधायकों को बेरिकेडिंग व ताला लगाकर रोका गया, आज उसी गेट से फिर कैसे प्रवेश दे दिया, विधानसभा गेट की तालेबंदी ने विपक्ष को दिया मुद्दा, कल कांग्रेसी विधायकों को मुख्य बड़े दरवाजे से नहीं आने दिया, पहले बेरिकेडिंग लगाई गई फिर ताला जड़ा गया था, विधायकों ने कल गेट के बाहर धरना दिया था, लेकिन आज उसी गेट को विधायकों के लिए खोल दिया, वही इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई जमकर नारेबाजी, बीजेपी विधायकों ने ‘राहुल गांधी चोर है’ के लगाए नारे
विधानसभा में तालेबंदी पर जूली का हल्लाबोल, सत्ता-विपक्ष भिड़े; बीजेपी ने लगाए ‘राहुल गांधी चोर है’ के नारे

विधानसभा में जूली के सवाल पर मचा घमासान, तालेबंदी का मुद्दा उठा तो बीजेपी ने लगाए ‘राहुल गांधी चोर है’ के नारे










