उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद इमरान मसूद को लगा एक बड़ा राजनीतिक झटका, उनके दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ा साथ, कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद शायान मसूद ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा, राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की दिलाई सदस्यता,कुछ दिन पहले ही सांसद इमरान मसूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर दिया था बयान, इमरान मसूद ने ऐलान किया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने परिवार से किसी भी सदस्य को चुनावी मैदान में नहीं उतारेंगे, परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं दिए जाने की घोषणा के बाद से ही उनके दामाद शायान मसूद के तेवर आ रहे थे बदले हुए नजर, तभी से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं कि शायान मसूद कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य दल में जा सकते हैं, ऐसे में आज वह कांग्रेस छोड़ सपा में हो गए शामिल
Shayan Masood, Imran Masood, Imran Masood Son in Law, Shayan Masood SP, Shayan Masood Congress, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Congress, UP Politics, UP Election 2027, Uttar Pradesh Election, Saharanpur News, Imran Masood News










