वंदे मातरम् विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान, अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, कल कांग्रेस कार्य समिति ने राष्ट्र-विरोधी फैसला लिया, कांग्रेस ने अपने 1937 के प्रस्ताव के अनुसार वंदे मातरम के केवल दो छंद गाने का फैसला किया है, कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टिकरण है, देश की जनता एकजुट हो, इस देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी, आजादी के 80 साल बाद, 1937 में जो कांग्रेस ने फैसला लिया था, उसे मोदी ने सुधारा है, उसका विरोध देश की जनता नहीं सहेगी, कांग्रेस के फैसले का भाजपा करती है कड़ी निंदा, शाह ने आगे कहा- मैं देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बांटकर कांग्रेस ने देश के बंटवारे की नींव रखी थी, आज नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की इस गलती को सुधार दिया है और इसे कानूनी आधार भी दिया, राहुल गांधी को लेकर अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ा रही है आगे, जनता से अपील है कि...देश ने गलती की थी और गंभीर परिणाम हमने भुगते, अब इसके खिलाफ एकजुट हों, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करें, हम आजाद देश हैं, नरेंद्र मोदी ने गलती को सुधारा है
Vande Mataram Controversy, Amit Shah, Amit Shah on Congress, Vande Mataram Controversy News, Congress Vande Mataram, Rahul Gandhi, Amit Shah Statement, वंदे मातरम् विवाद, अमित शाह, कांग्रेस, राहुल गांधी











