पश्चिम बंगाल की सियासत से जुडी बड़ी खबर आई सामने, हेट स्पीच और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के कथित मामले में अदालत के समन की अनदेखी करने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया गया जारी, नदिया जिले की कृष्णानगर अदालत के तीसरे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आज 19 अगस्त को यह आदेश जारी करते हुए वारंट की तामील की रिपोर्ट 28 अगस्त को पेश करने के दिए निर्देश, अदालत के मुताबिक बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद मोइत्रा कोर्ट में नहीं हुई पेश, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने का दिया आदेश, वहीं सांसद मोइत्रा के वकील ने अदालत में आशंका जताई कि पेश होने पर अदालत परिसर के बाहर उनके साथ हो सकती है बदसलूकी, मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 299, 351 और 353(2) के तहत शिकायत की थी दर्ज
TMC की फिर बढी मुश्किलें, इस सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी!

Mamata Banerjee I Mahua Moitra I TMC I Bengal Politics I Political News I Bengal News I Politalks News I Breaking News











