PoliTalks News
बायोग्राफी

दीपक महस्के की जीवनी | Deepak Mhaske Biography in Hindi

19 अगस्त 2026
साझा करें:
दीपक महस्के की जीवनी | Deepak Mhaske Biography in Hindi

Deepak Mhaske Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको दीपक महस्के जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


दीपक महस्के की जीवनी (Deepak Mhaske Biography in Hindi)

Deepak Mhaske Latest News  - दीपक महस्के भारतीय जनता पर के उन नेताओ में शामिल है, जिन्होंने शिक्षा, कृषि और डेटा विशेलषण जैसे अलग-अलग क्षेत्रो में काम करने के बाद पार्टी के संगठन सहित डिजिटल तंत्र में अपनी पहचान बनाई है. केमेस्ट्री के प्रोफ़ेसर रहे महस्के कृषि, हार्टिकल्चर और आर्गेनिक फार्मिम से भी तीन दशक से जुड़े रहे है. चुनावी आकड़ों और सरकारी योजनाओ के लाभार्थियों से जुड़े डेटा के विश्लेषण में भी उनका अनुभव रहा है. उन्होंने विभिन्न चुनावों में पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अगस्त 2026 में भाजपा ने अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया विभाग सेल की जिम्मेदारी सौपी है. इस लेख में हम आपको दीपक महस्के के जीवन परिचय (Deepak Mhaske Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दीपक महस्के जन्म और परिवार (Deepak Mhaske Birth & Family)

छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले दीपक महस्के (Deepak Mhaskey) का जन्म 15 मार्च 1968 को हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री विट्ठल राव महस्के हैं.

दीपक महस्के की शिक्षा (Deepak Mhaske Education)

दीपक महस्के ने केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का प्रामणिक कोर्स भी किया.

दीपक महस्के का शुरुआती जीवन (Deepak Mhaske Early Life)

दीपक महस्के शुरूआती वर्षो में कॉलेज में केमेस्ट्री के प्रोफ़ेसर रहे है. बाद के वर्षो में उनका रुझान कृषि की ओर बढ़ा और इसी के बाद उन्होंने हार्टिकल्चर फसलों और ऑर्गेनिक फार्मिग के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया. इंजिनीयर्स इंडिया लिमिटेड के आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्हें कृषि के क्षेत्र में विभिन्न नवीन प्रयोगो का तीन दशक से भी अधिक समय का अनुभव रहा है. उन्होंने कुछ समय तक रोड कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में भी काम किया. 

इसके अलावा वे सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियर इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं. कंपनी की आधिकारिक वार्षिक रिपोर्टों में उनकी इस भूमिका और उनकी पेशेवर पृष्ठभूमि का उल्लेख किया गया है. कंपनी के रिकॉर्ड में कृषि, ऑर्गेनिक फार्मिंग, सामाजिक कार्य और डेटा विश्लेषण से जुड़े उनके अनुभव को भी दर्ज किया गया है. हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) का अध्यक्ष बनाया गया था.

दीपक महस्के राजनीतिक करियर (Deepak Mhaske Political Career)

दीपक महस्के भाजपा के साथ लंबे समय से जुड़े रहे है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया तंत्र में उनका जुड़ाव करीब डेढ़ दशक पुराना बताया गया है. इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया अभियान और डेटा आधारित राजनीतिक कार्यो में भूमिका निभाई. उन्हें बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े काम का अनुभव रहा है.

दीपक महस्के भाजपा के उन नेताओ में आते है, जो जनता के सामने कम पर, परदे के पीछे अधिक भूमिका निभाते है. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के मुताबिक उन्हें डेटा एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने के क्षेत्र में सक्रिय बताया गया है. विशेष रूप से उन्होंने देशभर के चुनावी आकड़ो और सरकारी लाभार्थी योजनाओ से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया. उनके द्वारा तैयार की गई रिपोर्टों के निजी और सरकारी क्षेत्रों द्वारा उपयोग में लाये जाने की भी जानकारी मिलती है. महस्के को पार्टी में विशेष स्थान प्राप्त रहा है. वे राज्य भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी रहे है.

पार्टी में उनकी एक अलग पहचान होने का कारण उनका डिजिटल अनुभव रहा है. डेटा विश्लेषण और सोशल मीडिया के अनुभव के कारण वे पार्टी के डिजिटल अभियानों से जुड़े रहे. उनके इसी कौशल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें संगठन में विशेष पद से नवाजा है. 17 अगस्त, 2026 को भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. इस नियुक्ति के साथ उन्होंने अमित मालवीय का स्थान लिया, जो करीब ग्यारह वर्षो तक भाजपा के आईटी सेल की कमान संभाल चुके थे.

इस लेख में हमने आपको दीपक महस्के जीवनी (Deepak Mhaske Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal