PoliTalks News
बायोग्राफी

भजन लाल जाटव की जीवनी | Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi

18 अगस्त 2026
साझा करें:
भजन लाल जाटव की जीवनी | Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi

Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको भजन लाल जाटव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


भजन लाल जाटव की जीवनी (Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi)

Bhajan Lal Jatav Latest News  भजन लाल जाटव राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं. हालांकि सांसद बनने से पहले वे राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति में करीब एक दशक से सक्रिय रहे हैं. सांसद बनने से पहले वे राज्य की वैर विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं. विधायक चुने जाने के अलावा वे अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का भी हिस्सा रह चुके हैं. राज्य की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले जाटव ने वर्ष 2024 के आम चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और करौली-धौलपुर से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे. वर्तमान में वे 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं. इस लेख में हम आपको भजन लाल जाटव के जीवन परिचय (Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

भजन लाल जाटव जन्म और परिवार (Bhajan Lal Jatav Birth & Family)

भजन लाल जाटव (Bhajan Lal Jatav) का जन्म 12 अक्टूबर 1968 को राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर तहसील के झालतला गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम गुलकंडी राम जाटव (Gulakandi Ram Jatav) और माता का नाम  मुक्ति देवी (Mukti Devi) हैं.

उनका विवाह 12 मई 1986 को सरूपी देवी (Saroopi Devi) से हुआ. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय और कृषि से जुड़ी है. उन्हें एक बेटी है.

भजन लाल जाटव हिन्दू है, जबकि जाति से वे जाटव (अनुसूचित जाति-एससी) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  7, झालाटाला हलेना, भरतपुर, राजस्थान - 321601

दूरभाष- 09784778861

वर्तमान पता : 902, गंगा अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001 

भजन लाल जाटव की शिक्षा (Bhajan Lal Jatav Education)

भजन लाल जाटव ने वर्ष 1986 में राजस्थान माध्यमिक बोर्ड, अजमेर से 10वीं उत्तीर्ण किया.

भजन लाल जाटव राजनीतिक करियर (Bhajan Lal Jatav Political Career)

भजन लाल जाटव की मुख्य राजनीति की शुरुआत वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर वैर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने जाने के साथ हुआ. पुनः अगले कार्यकाल यानि वर्ष 2018 में वे पुनः इसी वैर विधानसभा सीट (Weir Assembly constituency) से निर्वाचित हुए. 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में वैर अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. राजस्थान की यह विधानसभा सीट राज्य के भरतपुर जिले का हिस्सा है. वर्ष 2018 की जीत के बाद भजन लाल जाटव ने अशोक गहलोत सरकार के दौरान गृह रक्षा और नागरिक सुरक्षा, मुद्रण और स्टेशनरी के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया, साथ ही कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली. 21 नवंबर 2021 को उन्हें राजस्थान मंत्रिमंडल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्रिमंडल मंत्री के रूप में शामिल किया गया. इसके अलावे उन्होंने राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.

वर्ष 2014 और 2018 के राजस्थान विंधानसभा चुनाव में दो बार की लगातार जीत के बाद 2023 में उन्हें इसी वैर विधानसभा सीट से हार मिली. पहले दो बार की तरह 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वैर से ही लड़ा पर भाजपा के बहादुर सिंह कोली से 6972 वोटो के अंतर से हार गए. इस विधानसभा चुनाव में उन्हें 87,084 वोट मिले, तो वही उन्हें पराजित करने वाले भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली को 94,056 मत हासिल हुए.

2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने अगले वर्ष होने वाले देश के आम चुनाव में उन्हें करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. राजस्थान की यह लोकसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आयी हैं. राजस्थान की इस लोकसभा सीट में राज्य के दो जिले करौली और धौलपुर शामिल हैं और दोनों के चार चार विधानसभा सीटों को मिलाकर इस लोकसभा सीट का निर्माण किया गया हैं. इस लोकसभा सीट में करौली जिले की चार विधानसभा सीट टोडाभीम, हिंडौन, करौली और सपोतरा शामिल हैं, तो वही धौलपुर जिले की चार विधानसभा सीट बसेड़ी, बारी, राजाखेड़ा और धौलपुर शामिल हैं.

वर्ष 2024 के आम चुनाव में भजन लाल जाटव को कांग्रेस के टिकट पर करौली-धौलपुर लोकसभा से जीत हासिल हुई. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव को 98,945 मतों अंतर से हरा दिया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भजन लाल जाटव को 530,011 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार इंदु देवी जाटव को 4,31,066 मत हासिल हुए. इस जीत के साथ वे पहली बार केंद्र की राजनीति में भागीदारी निभा रहें हैं, क्योकि इससे पहले उनका राजनीतिक क्षेत्र राजस्थान तक ही सीमित रहा हैं, पर एमपी बनने के साथ ही वे अब केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहें हैं. वर्तमान में, भजन लाल जाटव राजस्थान के करौली-धौलपुर सीट से 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद हैं.      

भजन लाल जाटव की संपत्ति (Bhajan Lal Jatav Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार भजन लाल जाटव की कुल संपत्ति 3.32 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.89 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको भजन लाल जाटव जीवनी (Bhajan Lal Jatav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal