दामोदर अग्रवाल की जीवनी (Damodar Agarwal Biography in Hindi)
Damodar Agarwal Latest News - दामोदर अग्रवाल राजस्थान की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में शुमार हैं. व्यवसाय से जुड़े अग्रवाल ने सार्वजनिक जीवन में कदम रखते हुए धीरे धीरे भीलवाड़ा की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई और संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे. जनता के बीच रहते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखा और उनकी इस सक्रियता ने उन्हें भीलवाड़ा में एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनकी राजनीतिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव वर्ष 2024 रहा, जब उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर भीलवाड़ा से संसद तक का सफर तय किया. इस लेख में हम आपको दामोदर अग्रवाल के जीवन परिचय (Damodar Agarwal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
दामोदर अग्रवाल जन्म और परिवार (Damodar Agarwal Birth & Family)
दामोदर अग्रवाल (Damodar Agarwal) का जन्म 5 सितंबर 1955 को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम राम स्वरूप अग्रवाल (Ram Swaroop Agrawal) और माता का नाम शांति देवी (Shanti Devi) हैं.
उनका विवाह 10 जुलाई 1981 को कांता अग्रवाल (Kanta Agrawal) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी एजेंसी व्यवसाय से आय प्राप्त करती है.
दामोदर अग्रवाल हिन्दू है, और वे अग्रवाल जाति से हैं.
उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: सी-150 आरके कॉलोनी भीलवाड़ा राजस्थान 311001
मोबाइल: 9414111841,9414454812
वर्तमान पता: 2501, कृष्णा एमएस फ्लैट्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001
मोबाइल: 9414111841
दामोदर अग्रवाल की शिक्षा (Damodar Agarwal Education)
दामोदर अग्रवाल ने वर्ष 1977 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बीकॉम और वर्ष 1980 में यही से स्नातकोत्तर (एमए) किया.
दामोदर अग्रवाल राजनीतिक करियर (Damodar Agarwal Political Career)
पेशे से व्यवसायी रहे दामोदर अग्रवाल राजस्थान भाजपा के नेता हैं. अग्रवाल ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सीपी जोशी को 3,54,606 वोटों के विशाल अंतर से हराया. लोकसभा चुनाव में उनके जीत का यह अंतर ऐतिहासिक रहा. 2024 के लोकसभा चुनाव में अग्रवाल को 807,640 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सीपी जोशी 4,53,034 मत हासिल हुए. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे रेल संबंधी समिति, संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों संबंधी संयुक्त समिति और जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025 पर चयन समिति के सदस्य रहे. वर्तमान में, दामोदर अग्रवाल राजस्थान के भीलवाड़ा सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
दामोदर अग्रवाल की संपत्ति (Damodar Agarwal Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दामोदर अग्रवाल की कुल संपत्ति 7.13 करोड़ रूपये हैं, जबकि उन पर 33 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको दामोदर अग्रवाल जीवनी (Damodar Agarwal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












