PoliTalks News
बायोग्राफी

राघव लखनपाल की जीवनी | Raghav Lakhanpal Biography in Hindi

22 सितंबर 2026
साझा करें:
राघव लखनपाल की जीवनी | Raghav Lakhanpal Biography in Hindi

Raghav Lakhanpal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राघव लखनपाल जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राघव लखनपाल की जीवनी (Raghav Lakhanpal Biography in Hindi)

Raghav Lakhanpal Latest News  - राघव लखनपाल की गिनती भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओ में होती है. सहारनपुर की राजनीति से अपना आधार मजबूत करने वाले लखनपाल विधायक से लेकर सांसद तक की यात्रा तय कर चुके हैं. वर्ष 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर सहारनपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के तौर पर भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी वे भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे और 2024 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें सहारनपुर से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा. इस लेख में हम आपको राघव लखनपाल के जीवन परिचय (Raghav Lakhanpal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राघव लखनपाल जन्म और परिवार (Raghav Lakhanpal Birth & Family)

राघव लखनपाल (Raghav Lakhanpal) का जन्म 28 अक्टूबर 1974 को चंडीगढ़ में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री निर्भयपाल शर्मा (Late Shri Nirbhaypal Sharma) और माता का नाम श्रीमती प्रकाश पॉल (Smt. Prakash Paul) हैं.

राघव लखनपाल अविवाहित है. उन्होंने विवाह नहीं किया है.  वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से ब्राह्मण (General) हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : 1, फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली रोड, निर्भयपाल शर्मा मार्ग, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश - 247001

मोबाइल : 09690946660

राघव लखनपाल की शिक्षा (Raghav Lakhanpal Education)

राघव लखनपाल ने वर्ष 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से बी.कॉम ऑनर्स, तो वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (पीजीडीएम) से एमबीए (स्नातकोत्तर) किया.

(स्रोत - लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट व मायनेता वेबसाइट से)

राघव लखनपाल राजनीतिक करियर (Raghav Lakhanpal Political Career)

राघव लखनपाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की. वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की सहारनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और 76,049 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि इससे पहले वर्ष 2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने सरसावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, पर तब बसपा के डॉ. धर्म सिंह सैनी से करीब नौ हजार मतों के अंतर से हार गए थे. वर्ष 2007 में विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया.  इसके बाद लखनपाल वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद बनी सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए और 85,170 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के सलीम अहमद को 12,626 वोटों के अंतर से हराया.

विधानसभा की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने के बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राघव लखनपाल के विधायक रहते सहारनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के इमरान मसूद को 65,090 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. लखनपाल को 4,72,999 वोट मिले, जबकि इमरान मसूद को 4,07,909 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. सांसद के रूप में राघव लखनपाल ने लोकसभा में विभिन्न मुद्दों को उठाया. उन्होंने सहारनपुर में हवाई अड्डे के लिए नए सिविल टर्मिनल, मां शाकंभरी देवी मंदिर के आसपास आधारभूत ढांचे और किसानों से जुड़े मुद्दे लोकसभा में उठाए. दिसंबर 2017 में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ी एक निजी सदस्य प्रस्ताव भी पेश किया.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर राघव लखनपाल को सहारनपुर से मैदान में उतारा. चूँकि 2019 का लोकसभा का चुनाव सपा-बसपा ने मिलकर लड़ा था इसलिए इस बार उनकी सीधी लड़ाई बसपा से थी क्योकि सपा-बसपा गठबंधन के अंतर्गत यह सीट बसपा के कोटे में चली गई थी. चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जहाँ हाजी फजलुर रहमान लड़ रहे थे तो वही कांग्रेस के टिकट पर इमरान मसूद मैदान में थे. चुनाव में बसपा के हाजी फजलुर रहमान को 5,14,139 वोट मिले, जबकि राघव लखनपाल को 4,91,722 मत प्राप्त हुए. इस तरह राघव लखनपाल 22,417 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए.

इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राघव लखनपाल को एक बार फिर से सहारनपुर सीट से ही टिकट दिया. इस चुनाव में सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन था और इस कारण इस बार लखनपाल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से हुआ. इमरान मसूद को 5,47,967 वोट मिले, जबकि राघव लखनपाल को 4,83,425 मत प्राप्त हुए. इस तरह वे 64,542 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. वर्तमान में, राघव लखनपाल पार्टी और संगठन में सक्रिय है और क्षेत्र की राजनीति से जुड़े है.

राघव लखनपाल की संपत्ति (Raghav Lakhanpal Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राघव लखनपाल की कुल संपत्ति 7.33 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4.90 करोड़ रूपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको राघव लखनपाल जीवनी (Raghav Lakhanpal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal