बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले को लेकर बड़ी खबर, पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का किया एनकाउंटर, पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में लगी गोली, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की,इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, नंदन यादव पर आरोप है कि उसने 10वीं कक्षा की नाबालिग के साथ हुई घटना में अहम भूमिका निभाई थी और वारदात के दौरान चेहरे पर गमछा बांध रखा था, इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में फैल गया था आक्रोश और पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ कर दी थी तेज, मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल नंदन यादव

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली








