असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ पथराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कारों को निशाना बनाकर उनपर फेंके गए पत्थर, जिससे कुछ वाहनों के शीशे हुए क्षतिग्रस्त, घटना के बाद हालात बिगड़ने पर सीआरपीएफ को लाठीचार्ज कर भीड़ को करना पड़ा नियंत्रित और कई पत्थरबाजों को लिया गया हिरासत में, कांग्रेस ने इस हमले के पीछे बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया, वही इस हमले को लेकर कांग्रेस नेता और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, सचिन पायलट ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, एपीसीसी अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई असम जी, उम्मीदवार शिवमणि बोरा जी और अन्य नेताओं के काफिले पर हुआ हमला निंदनीय है, राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें हिंसा और धमकी के माध्यम से कभी व्यक्त नहीं किया जाना चाहिए, हमारे नेताओं के काफिले को निशाना बनाकर की गई पथराव की घटना की जांच होनी चाहिए और दोषियों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, असम पुलिस को हमारे नेताओं और उम्मीदवार की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और प्रचार अभियान बिना किसी धमकी या भय के हो
असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल की कारों पर हुआ हमला, सचिन पायलट ने दिया ये बड़ा बयान











