PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘3 महीने में ड्रग्स खत्म करने का वादा कहां गया?’ -सचिन पायलट ने AAP सरकार से पूछा सवाल

21 सितंबर 2026
साझा करें:
‘3 महीने में ड्रग्स खत्म करने का वादा कहां गया?’ -सचिन पायलट ने AAP सरकार से पूछा सवाल

सचिन पायलट का भगवंत मान सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘AAP पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है’

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बयान, ड्रग्स के मुद्दे पर लगातार प्रदेश की भगवंत मान सरकार पर हमलावर है सचिन पायलट, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने संगरूर में ज़हर खाने की घटना पर कहा- अगर कोई ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता है तो उस पर इस प्रकार का प्रहार होता है, मुझे लगता है कि सरकार इन आवाजों को दबाने और छुपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, देश में 2 तरह का कानून होता है, एक कानून मंत्री के लिए है और दूसरा आम आदमी के लिए है, ऐसा नहीं चल सकता है, मुझे लगता है कि ड्रग्स को लेकर सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है, सचिन पायलट ने आगे कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी का वादा था कि हम सरकार बनाने के बाद 3 महीने के अंदर ड्रग्स खत्म कर देंगे, ये लोग पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं, मैं पंजाब में बदलाव की सुगबुगाहट देख रहा हूं और बदलाव होगा 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal