PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव पर डोटासरा का BJP पर हमला, बोले- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बदला गया जनादेश

21 सितंबर 2026
साझा करें:
निकाय चुनाव पर डोटासरा का BJP पर हमला, बोले- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बदला गया जनादेश

Rajasthan Nikay Chunav I Nikay Chunav I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

राजस्थान के नगरीय निकायों में आज हुआ अध्यक्ष पद के लिए मतदान, प्रदेश की कुल 309 निकायों में से अब तक घोषित हुए 302 निकायों के परिणाम, अब तक घोषित 309 निकाय के परिणामों में 200 निकायों में भाजपा, 94 में कांग्रेस, 8 पर अन्य ने बनाया बोर्ड, नगर निकायों के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा की प्रदेश सरकार ने इन चुनावों में पुलिस और प्रशासन का जिस प्रकार दुरुपयोग किया कांग्रेस नेताओं एवं कांग्रेस पार्षदों के विरुद्ध, यह लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं पर है प्रहार, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए पुलिस प्रशासन का जिस प्रकार किया है दुरुपयोग, ऐसा देश के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित विधायकों, पूर्व विधायकों पर पुलिस बल द्वारा जबरन की गई कार्रवाई, कांग्रेस तथा कांग्रेस के समर्थित निर्दलीय पार्षदों को जबरन भाजपा नेताओं ने पुलिस बल के सहारे भाजपा का बोर्ड बनवाने के लिए बनाया दबाव, यह प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में होगा दर्ज, माननीय उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप कर अनेक नगर पालिकाओं में कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित पार्षदों को सुरक्षित लाकर वोट डलवाने तथा कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध की जा रही जबरन पुलिसिया कार्रवाई को रोकने हेतु निर्देशित किया जाना, प्रदेश सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई पर है  सवालिया निशान लगाने वाला, प्रदेश में भाजपा ने राजनीतिक सुचिता को तार-तार करने की सारी सीमाएं कर ली पार जो है निंदनीय, भाजपा ने प्रदेश के नागरिकों एवं मतदाताओं द्वारा दिए गए मैंडेट को जबरन पुलिस प्रशासन व सरकारी एजेन्सियों का दुरुपयोग कर बदलने का किया कार्य 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal