राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम हुआ जारी, इन सभी 11 सीटों पर 16 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान, चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से होगी शुरू और इसी दिन अधिसूचना की जाएगी जारी, उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे दाखिल, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की होगी जांच और 9 अक्टूबर तक नाम लिए जा सकेंगे वापस, इसके बाद 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा मतदान और मतदान खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से शुरू होगी मतगणना, चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी करने का है लक्ष्य, बता दें उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की कुल 31 सीटें हैं, जिनमें से 10 सीटों पर होना है चुनाव, इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सीट भी है शामिल, जिनका मौजूदा कार्यकाल नवंबर 2026 में होना है पूरा, वहीं उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं और इनमें से एक सीट पर होगा चुनाव, इन चुनावों के नतीजों के बाद दोनों राज्यों से राज्यसभा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधित्व का नया समीकरण आएगा सामने
UP Rajya Sabha Election 2026, Uttar Pradesh Rajya Sabha Election, Uttarakhand Rajya Sabha Election 2026, Rajya Sabha Election Date 2026, Rajya Sabha Election Voting Date, Rajya Sabha Election Result Date, UP Rajya Sabha Seats, उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव, उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा चुनाव 2026, राज्यसभा चुनाव की तारीख, राज्यसभा चुनाव मतदान, राज्यसभा चुनाव रिजल्ट











