PoliTalks News
बायोग्राफी

घनश्याम सिंह लोधी की जीवनी | Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi

21 सितंबर 2026
साझा करें:
घनश्याम सिंह लोधी की जीवनी | Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi

Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको घनश्याम सिंह लोधी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


घनश्याम सिंह लोधी की जीवनी (Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi)

Ghanshyam Singh Lodhi Latest News  - घनश्याम सिंह लोधी उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद हैं. रामपुर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे लोधी ने विधानसभा, विधान परिषद और फिर लोकसभा तक अपनी उपस्थिति दर्ज की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद वर्ष 2004 में पहली बार वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने. वही बाद के वर्षो में वे अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ काम करते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनाते रहे. वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह नदवी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको घनश्याम सिंह लोधी के जीवन परिचय (Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

घनश्याम सिंह लोधी जन्म और परिवार (Ghanshyam Singh Lodhi Birth & Family)

घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) का जन्म 6 मई 1967 को उत्तर प्रदेश के खैरुल्लापुर में हुआ था.

वे विवाहित हैं. उन्हें तीन संतान हैं. उन्हें दो बेटे और एक बेटी हैं.

वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से लोधी (SC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : ग्राम खैरुल्लापुर, तहसील सदर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश - 244901

मोबाइल : 9997644111 

वर्तमान पता : कमरा सं 102, वेस्टर्न कोर्ट, नई दिल्ली - 110001

मोबाइल : 9997644111

घनश्याम सिंह लोधी की शिक्षा (Ghanshyam Singh Lodhi Education)

घनश्याम सिंह लोधी ने वर्ष 2000 से हिन्दी साहित्य में विशारद किया.

(स्रोत - मायनेता वेबसाइट से)

घनश्याम सिंह लोधी राजनीतिक करियर (Ghanshyam Singh Lodhi Political Career)

घनश्याम सिंह लोधी ने राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की और रामपुर में संगठन से जुड़े रहे. उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का करीबी नेता भी माना जाता था. बाद में कल्याण सिंह ने भाजपा से अलग होकर जब राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई तब लोधी सिंह के साथ हो गए. वर्ष 2004 में घनश्याम सिंह लोधी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने और वर्ष 2010 तक इस पद पर रहे. इस दौरान वे रामपुर की राजनीति में सक्रिय रहे. इसके बाद लोधी सपा में शामिल हो गए. वर्ष 2016 में वे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में दोबारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने और वर्ष 2022 तक इस पद पर रहे. इस दौरान उन्होंने रामपुर में पार्टी संगठन के लिए काम किया और वर्ष 2014 तथा 2019 के लोकसभा चुनावों में सपा के पक्ष में प्रचार भी किया.

वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले घनश्याम सिंह समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. जब आजम खान के लोकसभा की सदस्यता छोड़ने से रामपुर लोकसभा सीट खाली हुई तब यहाँ हुए  उपचुनाव में भाजपा ने लोधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया. वर्ष 2022 में हुए रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा से हुआ. घनश्याम सिंह लोधी ने 3,67,397 वोट हासिल करते हुए 42,192 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और पहली बार लोकसभा पहुंचे. रामपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद लोधी 17वीं लोकसभा के सदस्य बने. एक सांसद के तौर पर उन्होंने जून 2022 से जून 2024 तक रामपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम सिंह लोधी को एक बार फिर से रामपुर से उम्मीदवार बनाया. इस बार उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह नदवी से हुआ. चुनाव में मोहिबुल्लाह नदवी को 4,81,503 वोट मिले, जबकि घनश्याम सिंह लोधी को 3,94,069 वोट हासिल हुए. नदवी ने उन्हें 87,434 मतों के अंतर से हराया. वर्तमान में, वे राजनीति में सक्रिय है.

घनश्याम सिंह लोधी की संपत्ति (Ghanshyam Singh Lodhi Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार घनश्याम सिंह लोधी की कुल संपत्ति 3.30 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 8 लाख का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको घनश्याम सिंह लोधी जीवनी (Ghanshyam Singh Lodhi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal