भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर, भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद अब संगठन में नई जिम्मेदारियों का दौर हुआ शुरू, पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी किए नियुक्त, जिसमें हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने और सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. सतीश पूनिया को अब पंजाब जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य की सौंपी गई जिम्मेदारी, हरियाणा में अपनी रणनीतिक सूझबूझ और संगठनात्मक कौशल से भाजपा को मजबूत आधार देने वाले डॉ. पूनिया पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर जताया भरोसा, पंजाब भाजपा के लिए लंबे समय से रहा है चुनौतीपूर्ण राज्य और पार्टी अभी तक अपने दम पर यहां सरकार बनाने में नहीं रही सफल, ऐसे में डॉ. पूनिया के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और भाजपा को सत्ता की मजबूत दावेदार बनाने की होगी बड़ी चुनौती, हरियाणा में पार्टी की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नड्डा के भरोसे को डॉ. पूनिया की नई जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है, अब अगर डॉ. पूनिया पंजाब में भी भाजपा के लिए मजबूत राजनीतिक जमीन तैयार करने और प्रदेश में कमल खिलाने में सफल होते हैं, तो निश्चित तौर पर पार्टी संगठन में उनका कद और प्रभाव दोनों और मजबूत हो सकते हैं
BJP ने पंजाब, UP और गुजरात के लिए नियुक्त किए नए प्रभारी, पुनिया-तावड़े-चुग को मिली जिम्मेदारी
Satish Poonia, Satish Poonia Punjab, Satish Poonia News, Satish Poonia BJP, BJP Punjab, Punjab BJP, Rajasthan BJP, Haryana BJP, Satish Poonia Punjab incharge, BJP new team, Punjab BJP incharge, Satish Poonia latest news, BJP Punjab News, Punjab Politics, Rajasthan Politics










