उम्मेदा राम बेनीवाल की जीवनी (Ummeda Ram Beniwal Biography in Hindi)
Ummeda Ram Beniwal Latest News - उम्मेदा राम बेनीवाल राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद हैं. साधारण पृष्भूमि से निकलकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद तक पहुंचने के पीछे उनके कठिन संघर्ष और दृढ ईच्छाशक्ति की बड़ी भूमिका रही हैं. राजनीति में आने से पहले वे दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी किया करते थे. बाद में उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और फिर इसी के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा. वर्ष 2024 में कांग्रेस के टिकट पर बाड़मेर से चुनाव जीतकर उन्होंने पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया. 18वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर यह उनकी पहली संसदीय पारी है. इस लेख में हम आपको उम्मेदा राम बेनीवाल के जीवन परिचय (Ummeda Ram Beniwal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
उम्मेदा राम बेनीवाल जन्म और परिवार (Ummeda Ram Beniwal Birth & Family)
उम्मेदा राम बेनीवाल (Ummeda Ram Beniwal) का जन्म 15 जुलाई 1977 को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पूनियां का ताला में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री मूला राम (Shri Moola Ram) और माता का नाम श्रीमती मृगोन देवी (Smt Mrigon Devi) हैं.
उनका विवाह 27 मई 2003 को पुष्पा देवी (Pushpa Devi) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कंपनी निदेशक है.
उम्मेदा राम बेनीवाल हिन्दू है, और जाति से जाट हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: निम्बाणियों की ढाणी पूनियों का तला बाड़मेर राजस्थान 344037
मोबाइल: 9928765128, 9461995128, 02982225128
वर्तमान पता: 402, कृष्णा अपार्टमेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001
उम्मेदा राम बेनीवाल की शिक्षा (Ummeda Ram Beniwal Education)
उम्मेदा राम बेनीवाल ने वर्ष 2000 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान से बीए किया.
उम्मेदा राम बेनीवाल का शुरुआती जीवन (Ummeda Ram Beniwal Early Life)
उम्मेदा राम बेनीवाल राजनीति में आने से पहले दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत रहे हैं. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा देने के बाद उन्हें किसी तरह एक सिपाही की नौकरी मिल गई और उनकी पोस्टिंग वर्ष 2005 में दिल्ली के संसद भवन मार्ग में लग गई. यह क्षेत्र दिल्ली का बेहद ही वीवीआईपी क्षेत्रो में एक हैं. इसी क्षेत्र में देश की संसद और इसी कारण यहाँ छोटे बड़े नेताओ सहित केंद्रीय मंत्रियो का आना-जाना लगा रहता हैं. उम्मेदा राम भी इस स्थान पर ड्यूटी करते हुए देश भर के सांसदों को आते जाते देखा करते थे.
फिर इसी के बाद उन्हें अपने उस काम से मोह भंग हो गया और उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा के बल लिए मिली नौकरी को छोड़ दिया. त्यागपत्र देने के बाद वे वापस राजस्थान के बाड़मेर लौट आये. बाड़मेर उनकी जन्म भूमि भी हैं और इसी कारण उन्होंने बाड़मेर में स्वयं का एक रोजगार स्थापित करने का निर्णय लिया. इसी के बाद उन्होंने यही पर हस्तशिल्प का व्यवसाय शुरू किया और यह बहुत सफल रहा. अपने व्यवसाय की बदौलत वे अपार धन अर्जित करने में सक्षम हुए, जो सिपाही के नौकरी में कभी भी संभव था.
उम्मेदा राम बेनीवाल राजनीतिक करियर (Ummeda Ram Beniwal Political Career)
उम्मेदा राम बेनीवाल ने राजनीति की शुरुआत तक की जब उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने गांव के सरपंच का चुनाव लड़ा और इसी के बाद उनका मन राजनीति में आने का बन गया. पेशे से व्यवसायी रहे उम्मेदा राम बेनीवाल राजस्थान कांग्रेस में आने से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जुड़े हुए थे. बाद में, वे कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के बाड़मेर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें उनकी ऐतिहासिक जीत हुई.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मेदा राम बेनीवाल को 7,04,676 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी को 5,86,500 मत हासिल हुए. वहीं 2,86,733 मत के साथ भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे. उम्मेदा राम अपने पहले लोकसभा चुनाव को 1,18,176 मतों के अंतर से जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन पहुंचे. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे रेल संबंधी समिति के सदस्य बनाए गए. वर्तमान में, उम्मेदा राम बेनीवाल राजस्थान के बाड़मेर सीट से 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद हैं.
उम्मेदा राम बेनीवाल की संपत्ति (Ummeda Ram Beniwal Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार उम्मेदा राम बेनीवाल की कुल संपत्ति 19.27 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.62 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको उम्मेदा राम बेनीवाल जीवनी (Ummeda Ram Beniwal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












