कंवर सिंह तंवर की जीवनी (Kanwar Singh Tanwar Biography in Hindi)
Kanwar Singh Tanwar Latest News - कंवर सिंह तंवर उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. सामाजिक कार्यो से सार्वजनिक जीवन में पहचान बनाने वाले तंवर ने वर्ष 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा. हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने राजनीतिक सक्रियता बनाए रखी और 2024 में एक बार फिर अमरोहा से चुनाव जीतकर संसद में वापसी की. दो बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके कंवर सिंह तंवर का राजनीतिक सफर, जीत, हार और फिर वापसी के उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. इस लेख में हम आपको कंवर सिंह तंवर के जीवन परिचय (Kanwar Singh Tanwar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कंवर सिंह तंवर जन्म और परिवार (Kanwar Singh Tanwar Birth & Family)
कंवर सिंह तंवर (Kanwar Singh Tanwar) का जन्म 21 जनवरी 1961 को दक्षिण दिल्ली जिले के असोला में हुआ था. उनके पिता का नाम हुकुम चंद (Shri Hukam Chand) और माता का नाम नारायणी देवी (Smt Narani Devi) हैं.
कंवर सिंह तंवर का विवाह 10 नवंबर 1977 को राजवती (Rajwati Tanwar) से हुआ था. उनके चार बेटे और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है.
कंवर सिंह तंवर हिन्दू है.
उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 27, असोला, फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 110074
वर्तमान पता: 1 बलवंतराय मेहता लेन, के.जी. मार्ग, नई दिल्ली 110001
कंवर सिंह तंवर की शिक्षा (Kanwar Singh Tanwar Education)
कंवर सिंह तंवर ने वर्ष 1973-74 में दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से 8वीं उत्तीर्ण की.
कंवर सिंह तंवर राजनीतिक करियर (Kanwar Singh Tanwar Political Career)
कंवर सिंह तंवर भाजपा के नेता हैं और पहली बार वे मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने सामाजिक कार्यो के माध्यम से अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2014 में भाजपा ने उन्हें अमरोहा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. चुनाव में उन्हें 528,880 मत मिले और उन्होंने समाजवादी पार्टी के हुमेरा अख्तर को 158214 मतों के अंतर से पराजित कर लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज की. अमरोहा उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन सीटों में से एक है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली से बहुत नजदीक हैं.
16वीं लोकसभा में चुनकर आने के बाद वे 1 सितंबर 2014 से 2019 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर स्थायी समिति और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति में सदस्यता संभाली. तनवर ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की सलाहकार समिति में स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने नीतिगत चर्चाओं और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में योगदान दिया. मई 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट पर कंवर सिंह की हार हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दानिश अली ने लगभग 63,000 वोटों के अंतर से पराजित किया. तनवर को 5,37,834 वोट मिले तो वही बसपा कुंवर के दानिश अली को 601,082 मत प्राप्त हुए, जबकि मात्र 12,510 वोट के साथ कांग्रेस के सचिन चौधरी तीसरे स्थान पर रहे.
17वीं लोकसभा चुनाव में हार के बाद कंवर सिंह को वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई. इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से अमरोहा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार कंवर सिंह का सामना एक बार फिर से दानिश अली से था, जिससे वे पूर्व के चुनाव में हार गए थे, पर जहाँ दानिश अली ने वर्ष 2019 में बसपा से चुनाव लड़ा था, तो वही इस बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस बार के चुनाव में कंवर सिंह को कुल 476,506 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन (कांग्रेस) के उम्मीदवार दानिश अली को 447,836 मत हासिल हुए, जबकि 164,099 मत के साथ बसपा के मुजाहिद हुसैन तीसरे स्थान पर रहे. वर्ष 2024 के चुनाव में तंवर ने महागठबंधन प्रत्याशी दानिश अली को 28,670 वोटों से हराकर लोकसभा में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. वर्तमान में, कंवर सिंह तंवर उत्तर प्रदेश के अमरोहा सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
कंवर सिंह तंवर की संपत्ति (Kanwar Singh Tanwar Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कंवर सिंह तंवर की कुल संपत्ति 214.79 करोड़ रुपये हैं, जबकि उनपर 1.98 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको कंवर सिंह तंवर जीवनी (Kanwar Singh Tanwar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













