PoliTalks News
बायोग्राफी

लुंबाराम चौधरी की जीवनी | Lumba Ram Biography in Hindi

16 अगस्त 2026
साझा करें:
लुंबाराम चौधरी की जीवनी | Lumba Ram Biography in Hindi

Lumba Ram Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको लुंबाराम चौधरी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


लुंबाराम चौधरी की जीवनी (Lumba Ram Biography in Hindi)

Lumba Ram Latest News  - लुंबाराम चौधरी राजस्थान के जालौर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. किसान परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले चौधरी ने संगठन और जमीनी राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में मजबूत जनाधार बनाया. पंचायत समिति के प्रधान और भाजपा के जिला अध्यक्ष जैसे दायित्व संभालने के बाद वर्ष 2024 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत के साथ संसद पहुंचे. जालौर-सिरोही क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता और संगठन से लंबे समय तक जुड़ाव ने उन्हें राजस्थान के प्रमुख जमीनी नेताओं में स्थान दिलाया. इस लेख में हम आपको लुंबाराम चौधरी के जीवन परिचय (Lumba Ram Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

लुंबाराम चौधरी जन्म और परिवार (Lumba Ram Birth & Family)

लुंबाराम चौधरी (Lumbaram Choudhary) का जन्म 16 सितंबर 1964 को राजस्थान के सिरोही जिले के वडेली में हुआ था. उनके पिता का नाम भुदाजी (Bhudaji) और माता का नाम होजी बाई (Hoji Bai) हैं.

उनका विवाह 15 फरवरी 1983 को त्रिजा देवी (Trija Devi) से हुआ था. उनके चार संतान हैं. उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी और कृषक हैं.

लुंबाराम चौधरी हिन्दू है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  सांसद जन सुविधा केंद्र, जिला परिषद परिसर, स्वरूप विलास, सिरोही 307001

 फ़ोन: 02972222140

मोबाइल:  9799525117, 9785056831,

वर्तमान पता: 1702 कोसी बाबा खड़क सिंह मार्ग नई दिल्ली 110001

फ़ोन: 011-23311302

मोबाइल: 9799525117, 9499100337, 8527963315, 

लुंबाराम चौधरी की शिक्षा (Lumba Ram Education)

लुंबाराम चौधरी ने वर्ष 2016 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण किया.

लुंबाराम चौधरी राजनीतिक करियर (Lumba Ram Political Career)

लुंबाराम चौधरी राजस्थान के सिरोही क्षेत्र के जमीनी नेता हैं. राजनीति में आने से उन्होंने एलआईसी एजेंट के रूप में काम किया. इस काम को करते हुए उन्हें क्षेत्र के लोगो के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई, जो आगे चलकर उनके राजनीतिक करियर के लिए लाभकारी साबित हुआ. लुंबाराम चौधरी मीरपुर के ठाकुर जवान सिंह सोलंकी के शिष्य हैं, जो सिरोही विधानसभा सीट से पहले सदस्य के रूप में चुने गए थे. फिर वर्ष 1982 में सिंह ने चौधरी को अपने ही गांव मीरपुर में बूथ स्तर का एजेंट नियुक्त किया. इससे चौधरी का राजनीति में प्रवेश पक्का हो गया और सिंह के मार्गदर्शन में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए. वर्ष 2003 में अपनी मृत्यु तक सिंह ने लुंबाराम चौधरी के करियर में सक्रिय भूमिका निभाई. ठाकुर जवान सिंह सोलंकी को लुंबाराम चौधरी का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है.

सक्रिय राजनीति में आने के बाद लुंबाराम चौधरी फरवरी 2005 में राजस्थान के सिरोही जिला के पंचायत समिति के प्रधान चुने गए. इस पद पर वे 2010 तक आसीन रहें. इसके बाद वे फरवरी 2014 में सिरोही जिला भाजपा अध्यक्ष बनाये गए, जिस पद पर वे 2019 तक आसीन रहें. फिर 4 सितंबर 2021 को वे सिरोही जिला परिषद के सदस्य चुने गए, जिस पद पर वे 2024 में लोकसभा सांसद चुने जाने तक आसीन रहें. 

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लुंबाराम चौधरी की जमीनी राजनीति की शक्ति को देखते हुए उन्हें जालौर लोकसभा क्षेत्र (Jalore Lok Sabha constituency) से अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें उनकी बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हुई. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लुंबाराम चौधरी को 7,96,783 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 5,95,240 मत हासिल हुए. लुंबाराम चौधरी अपने पहले लोकसभा चुनाव को 2,01,543 मतों के अंतर से जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन पहुंचे. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति सहित रक्षा समिति के सदस्य बनाए गए. वर्तमान में, लुंबाराम चौधरी राजस्थान के जालौर सीट से 18वीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं.

लुंबाराम चौधरी की संपत्ति (Lumba Ram Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार लुंबाराम चौधरी की कुल संपत्ति 1.95 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.26 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको लुंबाराम चौधरी जीवनी (Lumba Ram Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal