PoliTalks News
बायोग्राफी

अनूप प्रधान की जीवनी | Anoop Pradhan Biography in Hindi

13 अगस्त 2026
साझा करें:
अनूप प्रधान की जीवनी | Anoop Pradhan Biography in Hindi

Anoop Pradhan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अनूप प्रधान जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अनूप प्रधान की जीवनी (Anoop Pradhan Biography in Hindi)

Anoop Pradhan Latest News  अनूप प्रधान वाल्मीकि उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. जमीनी राजनीति से अपना सफर शुरू करने वाले अनूप प्रधान ने ग्राम प्रधान से लेकर विधायक, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री और फिर सांसद तक का सफर तय किया हैं. वर्ष 2017 में पहली बार खैर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2022 में भी यहीं से विधायक बने. दूसरी बार की जीत के बाद उन्हें योगी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें हाथरस की सुरक्षित लोकसभा सीट से मैदान में उतारा, जहाँ उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. इस लेख में हम आपको अनूप प्रधान के जीवन परिचय (Anoop Pradhan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अनूप प्रधान जन्म और परिवार (Anoop Pradhan Birth & Family)

अनूप प्रधान वाल्मीकि (Anoop Pradhan Valmiki) का जन्म 8 फरवरी 1981 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री लाहोरी लाल (Late Shri Lahori Lal) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती बलवंती देवी (Late Smt Balwanti Devi) हैं.

अनूप प्रधान वाल्मीकि का विवाह 21 नवंबर 2000 को लक्ष्मी (Laxmi) से हुआ था. उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है.

अनूप प्रधान वाल्मीकि हिन्दू है, जबकि जाति से वाल्मीकि (SC) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  ग्राम रकराना, डाकघर जलोखरी, अलीगढ, उत्तर प्रदेश 202155

Mob. 9568021777

वर्तमान पता: 11, विंडसर प्लेस, जनपथ रोड, ली मेरिडियन होटल के सामने, नई दिल्ली 110001

Phone: (011)23380419

Mob. 9568787777 

अनूप प्रधान की शिक्षा (Anoop Pradhan Education)

अनूप प्रधान वाल्मीकि ने वर्ष 2020 में एनआईओएस से उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण की और फिर बाद में उन्होंने स्वामी विवेकानंद, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ, यूपी से बीए किया.

अनूप प्रधान राजनीतिक करियर (Anoop Pradhan Political Career)

भाजपा नेता अनूप प्रधान वाल्मीकि की राजनीतिक यात्रा करीब डेढ़ दशक से भी पहले आरंभ हुई. मार्च 2010 को वे पहली बार ग्राम धरमपुर रकराना के प्रधान चुने गए, जिस पद पर वे 2015 तक आसीन रहे. लेकिन राजनीति में उनकी यह केवल शुरुआत थी. इसी के बाद वे मार्च 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा चुनाव में राज्य की खैर सीट से खरे हुए और जीत हासिल की. इस जीत के साथ वे पहली बार उत्तर प्रदेश की खैर विधानसभा सीट (Khair Assembly constituency) से एमएलए के रूप में चुने गए.

इसके बाद इसी सीट से उन्हें 2022 के उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल हुई. राज्य में दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया. अनूप प्रधान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 25 मार्च 2022 से 4 जून 2024 तक राजस्व मंत्रालय के राज्य मंत्री रहे. लोकसभा चुनाव सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने 4 जून 2024 अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की घोषण हुई तब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विधायक रहते, लोकसभा का टिकट दे दिया और उन्हें राज्य की हाथरस लोकसभा सुरक्षित सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया. अनूप प्रधान भी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पार्टी के विश्वास पर खरे उतरे. इस लोकसभा चुनाव में उनका सामना महागठबंधन के उम्मीदवार जसवीर वाल्मीकि से था. जसवीर वाल्मीकि ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर हाथरस से चुनाव लड़ा था. 2024 के लोकसभा चुनाव में अनूप प्रधान को कुल 5,54,746 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन (सपा) के उम्मीदवार जसवीर वाल्मीकि को 3,07,428 मत हासिल हुए, जबकि 2,01,263 मत के साथ बसपा के हेम्बाबू धनगर तीसरे स्थान पर रहे. इस बार के चुनाव में अनूप प्रधान ने महागठबंधन प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि को 2,47,318 वोटों के अंतर से हराकर लोकसभा में अपनी पहली जीत दर्ज की. वर्तमान में, अनूप प्रधान वाल्मीकि उत्तर प्रदेश की  हाथरस सीट (सुरक्षित) से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.

अनूप प्रधान की संपत्ति (Anoop Pradhan Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अनूप प्रधान वाल्मीकि की कुल संपत्ति 4.13 करोड़ रुपये हैं, जबकि उनपर 1.71 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको अनूप प्रधान जीवनी (Anoop Pradhan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal