कुलदीप इंदौरा की जीवनी (Kuldeep Indora Biography in Hindi)
Kuldeep Indora Latest News - कुलदीप इंदौरा राजस्थान की श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं. लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका के बाद वर्ष 2024 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर उन्होंने संसद में प्रवेश किया. इससे पहले वे कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के साथ ही श्रीगंगानगर जिला प्रमुख के पद पर भी रह चुके हैं. वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका बालन मेघवाल को 88,153 मतों के अंतर से पराजित कर श्रीगंगानगर सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया. इस लेख में हम आपको कुलदीप इंदौरा के जीवन परिचय (Kuldeep Indora Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कुलदीप इंदौरा जन्म और परिवार (Kuldeep Indora Birth & Family)
कुलदीप इंदौरा (Kuldeep Indora) का जन्म 30 अक्टूबर 1969 को राजस्थान के गंगानगर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम हीरा लाल इंदोरा (Hira Lal Indora) और माता का नाम चंदर काला (Chander Kala) हैं.
उनका विवाह 13 नवंबर 1994 को सीमा इंदोरा (Seema Indora) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कंपनी निदेशक है. उन्हें दो बेटे है. कुलदीप इंदौरा के पिता पूर्व में राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके है जबकि उनकी पत्नी सीमा इंदोरा भी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रही है.
कुलदीप इंदौरा हिन्दू है.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 20/100, एमएलए क्वार्टर, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान 302020
दूरभाष- 09414064546,
मोबाइल: 09461038303
मोबाइल: 9799525117, 9499100337, 8527963315,
कुलदीप इंदौरा की शिक्षा (Kuldeep Indora Education)
कुलदीप इंदौरा ने वर्ष 1997 में राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) किया.
कुलदीप इंदौरा राजनीतिक करियर (Kuldeep Indora Political Career)
कुलदीप इंदौरा ने राजनीति की शुरुआत बहुत पहले की है. उनके पिता राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके है जबकि उनकी पत्नी अनूपगढ़ नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी है. वही संसद सदस्य बनने से पहले तक वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके है जबकि वे श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख के पद पर भी रहें है. श्रीगंगानगर से संसद सदस्य चुने जाने से पहले वे सांसद बनने से पहले राजस्थान विधानसभा में दो बार चुनाव लड़ चुके है पर दोनों ही बार उन्हें पराजय मिली. पहली बार वे वर्ष 2008 में राज्य के अनूपगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और सीपीएम प्रत्याशी पवन कुमार दुग्गल से हार गए , वही दूसरी बार उन्होंने 2018 में भी इसी सीट से लड़ा और भाजपा के संतोष से हार गए.
दो बार की हार के बाद भी राजस्थान कांग्रेस में उनके महत्व को कम में नहीं आका गया और कांग्रेस ने उन्हें उत्तराखंड और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया. वर्ष 2024 में जब लोकसभा चुनाव की घोषण हुई तो कांग्रेस ने उन्हें श्रीगंगानगर से अपना प्रत्याशी घोषित किया. वही भारतीय जनता पार्टी एंटी-इनकंबेंसी के कारण दो बार के विजेता निहालचंद मेघवाल का टिकट काट कर प्रियंका बालन मेघवाल को यहाँ से अपना प्रत्याशी घोषित किया. हालांकि भाजपा का यह दाव भी यहाँ काम नहीं आया और इस बार के आम चुनाव में कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बालन मेघवाल को 88,153 मतों अंतर से हरा दिया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप इंदौरा को 7,26,492 वोट मिले, तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका बालन मेघवाल को 6,38,339 मत हासिल हुए.
राजस्थान की श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर पिछले ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य टक्कर रही है और इन दशकों में इन्ही दो पार्टियों के उम्मीदवारों की यहाँ से जीत हुई है. अंतिम बार यहाँ से 1989 में जनता दल के बेगा राम चौहान की जीत हुई थी. इसके बाद से अब तक इन्ही दो पार्टियों के प्रत्याशी यहाँ से जीतकर सांसद बनते रहें है. भाजपा के निहालचंद मेघवाल यहाँ से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बन चुके है, जबकि उससे पहले वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में यहाँ से कांग्रेस के भरत राम मेघवाल ने जीत दर्ज की थी और अब वर्तमान में, कुलदीप इंदौरा राजस्थान के श्रीगंगानगर सीट से 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसद हैं.
कुलदीप इंदौरा की संपत्ति (Kuldeep Indora Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कुलदीप इंदौरा की कुल संपत्ति 13.71 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4.55 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको कुलदीप इंदौरा जीवनी (Kuldeep Indora Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













