नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, देश के युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने NTA की परीक्षा व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- परीक्षा कराने वाली संस्था ही अगर परीक्षाओं की विश्वसनीयता और शुचिता सुनिश्चित नहीं कर सकती तो देश का युवा आखिर किस पर भरोसा करे, कभी पेपर लीक, कभी परीक्षा रद्द, कभी प्रश्नपत्र में गंभीर गलतियां और अब UGC-NET के तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला सामने आया है, यह महज तकनीकी गलती नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की गंभीर विफलता है, जिसके भरोसे देश के लाखों युवा महीनों और वर्षों तक मेहनत कर अपने भविष्य की करते है तैयारी, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा- एक विद्यार्थी किसी परीक्षा के लिए महीनों-बरसों तैयारी करता है, फीस भरता है, यात्रा का खर्च उठाता है और मानसिक तनाव झेलता है, तो क्या उसकी मेहनत, समय और खर्च की कोई कीमत NTA और सरकार की नजर में नहीं है? आगे बेनीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की कि अब केवल बयानबाजी और खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा, बल्कि NTA की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और देश की परीक्षा व्यवस्था में आमूलचूल सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
पेपर लीक से री-एग्जाम तक... PM मोदी से सांसद हनुमान बेनीवाल ने पूछा बड़ा सवाल, पढ़े पूरी खबर

Hanuman Beniwal I RLP I Rajasthan I NTA I Paper leak I











