राजस्थान में निकाय चुनाव के ऐलान से ठीक पहले हुआ बडा प्रशासनिक फेरबदल, प्रदेश में 21 आरएएस अधिकारियों के हुए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, राजस्थान सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश किए जारी, कार्मिक विभाग की ओर से 19 अगस्त को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां, जबकि कुछ अधिकारियों को लगाया गया रिक्त पदों पर, आदेश के अनुसार श्रीमती शैफाली कुशवाहा को जयपुर नगर निगम में उपायुक्त, अशोक कुमार शर्मा को जयपुर में भू-प्रबंध अधिकारी, कमल सिंह यादव को भीलवाड़ा नगर निगम में आयुक्त और महावीर सिंह को अजमेर नगर निगम-द्वितीय में बनाया गया है उपायुक्त, इसके अलावा कई अधिकारियों को उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर किया गया है नियुक्त, आदेश में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों को देखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारी वाले पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के भी दिए गए हैं निर्देश













