PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कैंसर मरीजों के लिए CM भजनलाल की बड़ी सौगात, RGHS में मिलेगी अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy

19 अगस्त 2026
साझा करें:
कैंसर मरीजों के लिए CM भजनलाल की बड़ी सौगात, RGHS में मिलेगी अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma का बड़ा फैसला, RGHS में CAR-T Cell Therapy शामिल | Cancer Treatment

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है,  इसी दिशा में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत अनुमत पैकेज में शामिल करने का लिया गया है निर्णय, मुख्यमंत्री ने कहा- यह पहल कैंसर से जूझ रहे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आधुनिक और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इस फैसले से पात्र लाभार्थियों को अत्याधुनिक कैंसर उपचार तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी और उन्हें इलाज के दौरान मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल मिलेगा, सरकार का यह कदम गंभीर बीमारियों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में अहम माना जा रहा है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal