PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM भजनलाल बोले- पहले 2 में थी, अब कांग्रेस आलाकमान के सामने 4 नेताओं में हैं नंबर 1 बनने की होड़

18 अगस्त 2026
साझा करें:
CM भजनलाल बोले- पहले 2 में थी, अब कांग्रेस आलाकमान के सामने 4 नेताओं में हैं नंबर 1 बनने की होड़

Bhajanlal Sharma I Ashok Gehlot I Sachin Pilot I Tikaram Jully I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा जोरदार निशाना, आज जयपुर के ओटीएस ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने गहलोत पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा- राजस्थान का विकास उन्हें  इसलिए नहीं दिखेगा, क्योंकि उनकी दृष्टि नहीं है सही, आंखों पर चश्मा तो लगाया जा सकता है, लेकिन नकारात्मक दृष्टि नहीं बदली जा सकती, कांग्रेस में दिल्ली हाईकमान के सामने पहले 2 लोग बनना चाहते थे नम्बर एक, लेकिन अब चार लोग लगे हैं नम्बर एक बनने की होड़ में, राजस्थान की जनता आने वाले समय में कांग्रेस की स्वार्थ की राजनीति, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का देगी जवाब, कांग्रेस शासन में युवा पेपर लीक से थे परेशान, जबकि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए लगातार कर रही है काम, गहलोत सरकार के समय में की गई घोषणाओं में से 60-70 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकी थी पूरी, जबकि हमारी सरकार अपनी प्रत्येक घोषणा को धरातल पर उतारने का कर रही है कार्य, कांग्रेस के शासन में लोगों को नहीं मिलती थी पर्याप्त बिजली और ना ही पानी लाने के लिए की गई कोई ठोस पहल, आज राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौते सहित हो रहे हैं अनेक विकास कार्य, किसानों को दिन में दी जा रही है बिजली, एक लाख 89 हजार युवाओं को दी गई है सरकारी नौकरियां और किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से किया जा रहा है मजबूत, लेकिन यह सब अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेताओं को नहीं देता है दिखाई 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal