राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां हुई तेज, निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड ने जोधपुर संभाग में प्रभारी किए नियुक्त, अध्यक्ष राठौड ने की जोधपुर संभाग के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के लिए निकाय प्रभारियों की घोषणा, प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में जोधपुर शहर, पाली, जालोर, बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, फलोदी और जैसलमेर सहित संभाग के कई निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है अलग-अलग नेताओं को, कुल 41 निकायों के लिए प्रभारी किए गए हैं नियुक्त, जिन्हें अब अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने की निभानी होगी जिम्मेदारी, भाजपा की यह कवायद आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का मानी जा रही है हिस्सा, देखिए जारी सूची में किस नेता मिली अहम जिम्मेंदारी












