सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर राजस्थान में महिल गरमाया, जयपुर के बगरू में CJP कार्यकर्ताओं के की गई मारपीट, बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम का ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध, स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे CJP से जुड़े आशुतोष रांका और उनके कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की कहासुनी के बाद मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पंहुचा, CJP का आरोप है कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया और उनकी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए, इसके बाद CJP कार्यकर्ता ग्रामीणों के खिलाफ बैठ गए धरने पर, वहीं आशुतोष रांका ने आरोप लगते हुए कहा- उनकी टीम के साथ भाजपा समर्थित लोगों ने मारपीट की और स्कूल की बदहाल स्थिति को उजागर करने से रोकने की कोशिश की, यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है, वही दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि CJP कार्यकर्ता स्कूल के मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर माहौल खराब करने पहुंचे थे, ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर है और बच्चों के बैठकर पढ़ने की स्थिति नहीं है, जिसके चलते फिलहाल गांव के एक बड़े भवन में दो कमरों में करीब 20-30 बच्चों की कराई जा रही है पढ़ाई, ग्रामीणों ने कहा- स्कूल भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक काम जमीन पर शुरू नहीं हुआ, फिलहाल स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों और CJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं गंभीर आरोप
जयपुर में आशुतोष रांका से धक्का-मुक्की, CJP कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दिलावर पर लगाए आरोप

बगरू में सरकारी स्कूल पर घमासान! आशुतोष रांका से धक्का-मुक्की, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई










