PoliTalks News
बायोग्राफी

मनोज राजोरिया की जीवनी | Manoj Rajoria Biography in Hindi

24 अगस्त 2026
साझा करें:
मनोज राजोरिया की जीवनी | Manoj Rajoria Biography in Hindi

Manoj Rajoria Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मनोज राजोरिया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


मनोज राजोरिया की जीवनी (Manoj Rajoria Biography in Hindi)

Manoj Rajoria Latest News  - मनोज राजोरिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राजस्थान की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रहे राजोरिया ने वर्ष 2014 में करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में प्रवेश किया. इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीतकर उन्होंने संसद में अपना स्थान सुरक्षित रखा. 16वीं और 17वीं लोकसभा में राजस्थान के करौली-धौलपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजोरिया ने दोनों चुनावों में भाजपा के टिकट पर जीतकर क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव को कायम रखा. इस लेख में हम आपको मनोज राजोरिया के जीवन परिचय (Manoj Rajoria Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मनोज राजोरिया जन्म और परिवार (Manoj Rajoria Birth & Family)

मनोज राजोरिया (Manoj Rajoria) का जन्म 19 दिसंबर 1969 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री राम गोपाल राजोरिया (Shri Ram Gopal Rajoria) और माता का नाम श्रीमती शांति राजोरिया (Smt. Shanti Rajoria) हैं.

उनका विवाह 4 मई 2003 को श्रीमती सुनीता राजोरिया (Smt. Sunita Rajoria) से हुआ था. उन्हें दो पुत्री हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का स्वयं का कारोबार (Self Employed) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  320, टैगोर नगर, अजमेर रोड, जयपुर-302021, (राजस्थान)

दूरभाष: (0141) 2352144

मोबाइल:  09414389585

वर्तमान पता: 901, सरस्वती टॉवर, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली 110011

मोबाइल:  09414389585

मनोज राजोरिया की शिक्षा (Manoj Rajoria Education)

डॉ. मनोज राजोरिया ने वर्ष 1987 में उच्च माध्यमिक, सरकारी शिक्षा बोर्ड से पढाई की. वर्ष 1999 में डॉ. एमपीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, जयपुर, राजस्थान से बीएचएमएस और फिर 2006 में यही से एमडी (होम्योपैथी) किया.

मनोज राजोरिया राजनीतिक करियर (Manoj Rajoria Political Career)

पेशे से डॉक्टर रहे मनोज राजोरिया ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर की. पहली बार वे राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट  (Karauli–Dholpur Lok Sabha constituency) से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 1,86,087 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे. वही कांग्रेस के खिलाड़ी लाल बैरवा 2,15,810 मत हासिल कर जीत दर्ज की. इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और उन्हें जीत हासिल हुई. इस चुनाव में उन्होंने 4,02,407 वोट हासिल कर कांग्रेस के लक्कीराम को 27,216 मतों के अंतर से हराया और पहली बार लोकसभा पहुंचे. इस जीत के साथ वे मई, 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर पहली बार सांसद बने.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार फिर मनोज राजोरिया पर भरोसा जताया और उन्हें करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया. 17वीं लोकसभा चुनाव में राजोरिया ने कांग्रेस के संजय कुमार जाटव को 97,682 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता. इस चुनाव में मनोज राजोरिया को कुल 526,443 मत हासिल हुए जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार जाटव को 4,28,761 मत हासिल हुए. हालांकि 2024 में राजनीति थोड़ी बदल गई और इस बार के चुनाव में भाजपा ने इस सीट से इंदु देवी को अपना उम्मीदवार बनाया, जिन्हे कांग्रेस के भजन लाल जाटव से पराजय का सामना करना पड़ा. फिर भी मनोज राजोरिया ने वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक पुरे एक दशक तक राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र का सफल प्रतिनिधित्व किया.

मनोज राजोरिया की संपत्ति (Manoj Rajoria Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मनोज राजोरिया की कुल संपत्ति 6.48 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.21 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको मनोज राजोरिया जीवनी (Manoj Rajoria Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal