PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बीएल संतोष का बड़ा बयान- गठबंधन नहीं, पंजाब की 117 सीटों पर भाजपा अकेले लडेगी चुनाव!

24 अगस्त 2026
साझा करें:
बीएल संतोष का बड़ा बयान- गठबंधन नहीं, पंजाब की 117 सीटों पर भाजपा अकेले लडेगी चुनाव!

B L Santosh I Sukhbir Singh Badal I Panjab Politics I Panjab Bjp I Shiromani Akali Dal I Political News I Politalks News I Breaking News I

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की चर्चाओं पर लगा विराम, प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा अकेले लडेगी चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा- भाजपा सभी 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भाजपा पंजाब में सरकार बनाने की दिशा में कर रही है काम, कार्यकर्ता जुटे हैं तैयारियों में, वहीं बीएल संतोष ने पटियाला में आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुटे रहें अपनी तैयारी में, अकाली दल से नहीं होगा कोई गठबंधन, वे आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह रहें तैयार, पार्टी पूरे पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को कर रही है मजबूत और हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का कर रही है विस्तार, बता दें कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की संसद भवन में मुलाकात के बाद अकाली भाजपा गठबंधन की चर्चाएं हुई थी शुरू, पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक पहले सुखबीर बादल की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई थी मुलाकात, चर्चा थी कि दोनों पार्टियों में गठबंधन पर बन गई है सहमति और अब सीटों के बंटवारे पर होगी बात, हालांकि दोनों दलों की तरफ से यह कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल से डीलिमिटेशन व महिला आरक्षण बिल पर मांगा है सहयोग 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal