राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव से पहले डीग कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी के फैसले पर भड़के, वार्ड प्रभारियों की सूची को लेकर विश्वेंद्र सिंह हुए नाराज, वार्ड प्रभारियों की सूची में अपना नाम नहीं होने और उनकी जगह केवल ‘कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा डीग-कुम्हेर’ लिखे जाने से पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भड़क गए और उन्होंने डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह पर जमकर साधा निशाना, विश्वेंद्र सिंह ने इसे अपने राजनीतिक कद का बताया अपमान, कहा- डीग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा आगामी निकाय चुनावों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की गई है , जिस प्रतिलिपि को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है उसमें मेरा नाम ना लिखकर सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा डीग-कुम्हेर लिखकर अपनी जिस ओच्छी मानसिकता का परिचय दिया है उसकी मैं घोर निंदा करता हूं, विश्वेंद्र सिंह अपने राजनीतिक जीवन में 1 बार जिलाप्रमुख 3 बार Mp 3 बार MLA 2 बार मंत्री रहने के बावजूद इस तरह का आपमन बर्दाश्त नहीं कर सकता, राजीव सिंह द्वारा जिस ओच्छी मानसिकता का परिचय दिया गया है, उसका असर आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हो सकता है, और इस षडयंत्र में जो भी लोग शामिल हैं उनको जनता जनार्दन मुंहतोड़ जवाब देने को है तैयार, विश्वेंद्र सिंह के इस तीखे हमले के बाद डीग कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर आ गई चर्चा में और निकाय चुनाव से पहले पार्टी की मुश्किलें बढ़ती आ रही हैं नजर













