PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की सड़कों पर फिर उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगा मार्च

24 अगस्त 2026
साझा करें:
दिल्ली की सड़कों पर फिर उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगा मार्च

Delhi Protest 2026: 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगा विरोध मार्च, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी फिर से उतरेगी दिल्ली की सडकों पर, सीजेपी ने आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का किया देशव्यापी आह्वान, पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को नहीं किया गया है पूरा, सरकार द्वारा किए गए वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन ले लिया था वापस, 5 सितंबर को होने वाला यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा, इस मार्च का नेतृत्व करेंगे NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और गत 20 जुलाई को जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झडप के दौरान घायल हुए छात्रों के परिवार के लोग, 5 सितंबर को आयोजित होने वाले इस मार्च की घोषणा करते हुए सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट कर कहा— सरकार 25 जुलाई को किए गए वादों पर अमल करने में रही है विफल, न तो दिया गया है कोई मुआवज़ा और न ही एफआईआर वापस लेने पर हुआ है कोई लिखित समझौता, 5 सितंबर को मिलते हैं इंडिया गेट पर

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal