Sunil Kumar Jakhar Latest News – सुनील कुमार जाखड़ पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं. जाखड़ ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस के नेता के तौर पर की थी. उनके पिता बलराम जाखड़ अपने समय में कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके थे. वे लोकसभा स्पीकर सहित एमपी के राज्यपाल भी रह चुके थे. सुनील 2022 में भाजपा में शामिल हुए. राज्य में पार्टी को आगे लाने के लिए भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद प्रदान किया हैं.
सुनील कुमार जाखड़ की छवि साफ सुथरी रही हैं. वे राज्य में तीन बार विधायक के तौर पर भी चुने जा चुके हैं. हालांकि सभी प्रयास के बाद भी जून 2025 में हुए लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी को असफलता ही हाथ लगी हैं. अब देखना हैं कि उनके नेतृत्व में पार्टी कितना आगे बढ़ पाती हैं. इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ की जीवनी (Sunil Kumar Jakhar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुनील कुमार जाखड़ की जीवनी (Sunil Kumar Jakhar Biography in Hindi)
| पूरा नाम | सुनील कुमार जाखड़ |
| उम्र | 71 साल |
| जन्म तारीख | 09 फरवरी 1954 |
| जन्म स्थान | पंजाब के फाजिल्का |
| शिक्षा | एम.बी.ए |
| कॉलेज | गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ |
| वर्तमान पद | पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | बलराम जाखड़ |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | सिल्विया |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | पंजकोसी, तह. अबोहर, जिला. फाजिल्का-152128, पंजाब |
| वर्तमान पता | पंजकोसी, तह. अबोहर, जिला. फाजिल्का-152128, पंजाब |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
सुनील कुमार जाखड़ का जन्म और परिवार (Sunil Kumar Jakhar Birth & Family)
सुनील कुमार जाखड़ का जन्म 9 फरवरी 1954 को पंजाब के फाजिल्का जिले के पंजकोसी गाँव में हुआ था. सुनील कुमार जाखड़ के पिता का नाम बलराम जाखड़ था. बलराम जाखड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. वे लोकसभा के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके थे.
सुनील कुमार जाखड़ अपने पिता के तीन बेटों में सबसे छोटे हैं. जाखड़ के सबसे बड़े भाई सज्जन कुमार जाखड़ ने बेअंत सिंह की पंजाब सरकार में 1992 से लेकर 1995 तक मंत्री रह चुके थे. उनके दूसरे भाई सुरिंदर जाखड़ चार कार्यकालों के लिए भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी (IFFCO) के अध्यक्ष रह चुके थे.
सुनील कुमार जाखड़ ने स्विट्जरलैंड की लड़की सिल्विया से शादी की है. वह दिल्ली में रहती हैं. सिल्विया के राजनीतिक से दूर रहती हैं.
सुनील कुमार जाखड़ हिन्दू (पंजाबी हिंदू जाट) है. सुनील कुमार जाखड़ पर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
सुनील कुमार जाखड़ की शिक्षा (Sunil Kumar Jakhar Education)
सुनील कुमार जाखड़ ने वर्ष 1974 में गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए.किया. उसके बाद वर्ष 1997 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में स्नातकोत्तर (एम.बी.ए) किया.
सुनील कुमार जाखड़ का राजनीतिक करियर (Sunil Kumar Jakhar Political Career)
सुनील कुमार जाखड़ की राजनीतिक यात्रा लगभग तीन दशक पहले आरम्भ हुई है. जाखड़ राजनीतिक परिवार से आते है. उनके पिता सहित बड़े भाई राजनीति के सक्रिय थे. साथ ही वे अपने समय में राजनीति के बड़े चेहरे माने जाते थे. इसलिए सुनील को राजनीति में आने के लिए कोई विशेष संघर्ष नहीं करना पड़ा.
सुनील कुमार जाखड़ ने अपना करियर कांग्रेस के सदस्य के रूप में शुरू किया, पहली बार 2002 में अबोहर विधानसभा क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए. इसी के बाद वे लगातार दो कार्यकाल के लिए वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में अबोहर से पुनः निर्वाचित हुए. गुरदासपुर में उपचुनाव जीतने के बाद जाखड़ संसद सदस्य बने.जाखड़ 2012 से 2015 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और 2017 से 2021 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे.
सुनील कुमार जाखड़ 2021 में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बड़े दावेदार उम्मीदवारों में से एक थे इसी के बाद जाखड़ का कांग्रेस से मोह भंग हो गया. वर्ष 2022 के शुरुआत में ही कांग्रेस ने जाखड़ को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था, क्योंकि उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी. बाद में 14 मई को जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी. उसी के बाद वे कांग्रेस के कट्टर विरोधी नेताओ में शामिल हो गए. जाखड़ ने कांग्रेस के विचारधारा की बुराई की.
सुनील कुमार जाखड़ पंजाब कांग्रेस के एक बड़े नेता माने जाते थे पर पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद वे राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े विरोधी नेता बन गए. इसी के बाद सुनील झाखड़ 19 मई 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. चूंकि वे राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता के तौर पर जानें जाते थे इसलिए बीजेपी में आने पर भी राज्य में उन्हें एक बड़े नेता के तौर पर पहचान मिली. कारण यह हैं कि कोई भी पार्टी जनाधार के आधार पर ही किसी नेता को पद देता हैं या सम्मान देता हैं. अब चूंकि सुनील झाखड़ का पंजाब की क्षेत्रीय राजनीति में पकड़ रही हैं और उसी के विपरीत भाजपा का पंजाब में अब भी न कोई पकड़ हैं और न ही राज्य में कोई बड़ा नेता हैं इसी कारण कांग्रेस से आये सुनील झाखड़ को भाजपा ने उन्हें राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया.
सुनील कुमार जाखड़ 4 जुलाई 2023 को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. हालांकि उन्ही दिनों एक अफवाह फैली की थी कि जाखड़ ने मतभेदों और टकराव के कारण भाजपा पंजाब के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है पर पार्टी ने इस बात का खंडन किया और उनके त्यागपत्र की बात को एक अफवाह बताया.
बाद में पंजाब में पार्टी की ख़राब प्रदर्शन के कारण उन्होंने सचमुच इस्तीफा देने की बात कही थी. पर जून 2025 में वे फिर से पार्टी में सक्रिय हो गए हैं. प्रदेश में हुए लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के जीवन गुप्ता के साथ कंपेन किया था पर बावजूद सभी प्रयास के पार्टी इस उपचुनाव में भी हार गयी. यहां से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत हासिल की हैं और भाजपा प्रदेश में हुए इस उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रही.
वर्तमान में, सुनील कुमार जाखड़ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है.
सुनील कुमार जाखड़ की संपत्ति (Sunil Kumar Jakhar Net Worth)
2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुनील कुमार जाखड़ की कुल संपत्ति 25.17 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ की जीवनी (Sunil Kumar Jakhar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- प्रियांक खड़गे की जीवनी
- मोहन चरण माझी की जीवनी
- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल की जीवनी
- समिक भट्टाचार्य की जीवनी
- हेमंत खंडेलवाल की जीवनी
- रवींद्र चव्हाण की जीवनी



























