बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान, कहा- देश भर में युवा साथी जो कर रहे हैं उसका असर ये है कि पिछले 2-3 महीनों में आप देश में लोकतंत्र की ताकत को देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 सालों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया हो सब पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार या प्रशासन 2 बार सोच रही है, ये लोकतंत्र की ताकत है और बेहतर बात है। छात्रों की जो जायज मांग है उस मांग को सरकार को मानना चाहिए, छात्रों की मांगों को सरकार दबा नहीं सकती है, बता दें BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन है जारी, मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले, वही छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी किया गया तैनात, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए, इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई
Bihar Student Protest, बिहार छात्र आंदोलन, प्रशांत किशोर, Prashant Kishor, BPSC TRE 4 Protest, BPSC TRE-4, बिहार छात्र प्रदर्शन, Patna Student Protest, BPSC TRE 4, छात्रों की मांग, बिहार राजनीति, Bihar Politics, Patna News










